Rajasthan

Jaipur Jail | Mobile In Jail | MLA Baljeet Yadav

Last Updated:September 10, 2026, 16:53 IST

Jaipur Jail Ex MLA Baljeet Yadav Mobile Phone : जयपुर सेंट्रल जेल में पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास मोबाइल मिला. तलाशी में कुल 8 बंदियों के पास फोन बरामद हुए. लालकोठी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई. पुलिस जांच करेगी कि फोन कैसे पहुंचा और किससे संपर्क करने की कोशिश हो रही थी. आखिर उस फोन से क्या काम किया जा रहा था. पुलिस अब पूरे मामल की जांच करेगी कि आखिर वे कौन लोग हैं जिनके लिए पूर्व विधायक बलजीत यादव अपने पास फोन रखे थे.

ख़बरें फटाफट

जयपुर सेंट्रल जेल में पूर्व विधायक के पास मिला मोबाइल, अब CDR खंगालेगी पुलिसZoomपूर्व विधायक बलजीत यादव के पास जेल में मिला मोबाइल

जयपुर. जयपुर सेंट्रल जेल में बंद बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास मोबाइल फोन मिलने का मामला सामने आया है. बुधवार को जेल के वार्ड नंबर-5 में सघन तलाशी के दौरान जेलकर्मियों ने यादव के पास से कैचोडा कंपनी का मोबाइल बरामद किया. बताया गया कि मोबाइल जमीन पर बिछाए गए कंबल के नीचे छिपाकर रखा गया था. तलाशी के बाद जेल प्रशासन ने फोन जब्त कर लिया और मामले में लालकोठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

सेंट्रल जेल में इन दिनों मोबाइल और दूसरी प्रतिबंधित चीजों को लेकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत बुधवार को वार्ड नंबर-5 में गहन तलाशी ली गई थी. इसी दौरान बलजीत यादव के पास मोबाइल मिला. जेल प्रशासन के मुताबिक, फोन को कंबल के नीचे छिपाकर रखा गया था. मोबाइल मिलने के बाद अब पुलिस इस बात की जांच करेगी कि यह फोन बलजीत यादव तक आखिर पहुंचा कैसे. जेल में बंद रहने के दौरान उन्होंने इस फोन से किन लोगों से संपर्क किया, इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी. पुलिस इसके लिए मोबाइल की सीडीआर यानी कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाएगी. इससे फोन से हुई बातचीत और संपर्कों की जानकारी जांच में सामने आ सकती है.

8 बंदियों के पास भी मिले मोबाइलयह मामला सिर्फ बलजीत यादव तक ही सीमित नहीं है. जेल प्रशासन की तलाशी में कुल 8 बंदियों के पास मोबाइल फोन मिलने की बात सामने आई है. इसके अलावा गुरुवार को भी सेंट्रल जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें 8 बंदियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए. इससे दो दिन पहले भी जेल प्रशासन ने 13 मोबाइल जब्त किए थे. इन मामलों में भी संबंधित आरोपियों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाए गए थे. लगातार मिल रहे मोबाइल ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं. हालांकि मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंच रहे हैं और बंदियों तक इन्हें कौन पहुंचा रहा है, यह जांच का विषय है. पुलिस अब इसी दिशा में आगे की कार्रवाई करेगी.

MLA-LAD फंड के कथित दुरुपयोग मामले में जेल में हैं यादव
बलजीत यादव फिलहाल विधायक कोष यानी MLA-LAD फंड के कथित दुरुपयोग और गबन के मामले में जेल में बंद हैं. मामला बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के 32 सरकारी स्कूलों के लिए खरीदी गई बैडमिंटन और क्रिकेट किट से जुड़ा है. आरोप है कि खेल सामग्री को तय कीमत से ज्यादा दाम पर खरीदा गया और इससे सरकारी राशि को नुकसान हुआ. इस मामले में करीब 3.72 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है. आरोप यह भी है कि स्कूलों के लिए खरीदी गई खेल सामग्री की कीमत सामान्य कीमत से ढाई से तीन गुना तक ज्यादा दिखाई गई. इसी मामले में एसीबी ने 12 दिसंबर 2024 को बलजीत यादव के खिलाफ केस दर्ज किया था.

ईडी ने भी शुरू की मामले की जांचइसके बाद ईडी ने भी इस मामले की जांच शुरू की. ईडी ने 3 फरवरी 2026 को बलजीत यादव को गिरफ्तार किया था. रिमांड पूरी होने के बाद 7 फरवरी को विशेष अदालत के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया था. अब मोबाइल मिलने के बाद इस मामले में जांच का एक और पहलू जुड़ गया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि जेल में रहते हुए मोबाइल का इस्तेमाल किस तरह किया गया और यादव के संपर्क में कौन-कौन लोग थे. सीडीआर और पूछताछ के आधार पर आगे की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है. फिलहाल जेल प्रशासन ने मोबाइल जब्त कर लिया है और लालकोठी थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस की जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंचा और इसका इस्तेमाल किन लोगों से संपर्क के लिए किया जा रहा था.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 10, 2026, 16:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj