Sports

क्या भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20 ब्रिक्स सम्मेलन के चलते टलने वाला है? DDCA ने दी जानकारी

होमखेलक्रिकेट

क्या BRICS सम्मेलन से टलेगा भारत-अफगानिस्तान पहला T20? DDCA ने दिया बड़ा अपडेट

Last Updated:September 10, 2026, 19:46 IST

India–Afghanistan 1st T20I: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन और वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 मैच को रीशेड्यूल करने की मांग की है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए डीडीसीए का कहना है कि मुकाबला तय समय पर होगा. क्या BRICS सम्मेलन से टलेगा भारत-अफगानिस्तान पहला T20? DDCA ने दिया बड़ा अपडेटZoomभारत अफगानिस्तान पहला टी20 मैच तय समय पर खेला जाएगा.

नई दिल्ली. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ से 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले को किसी अन्य तारीख पर रीशेड्यूल करने का अनुरोध किया है. हालांकि डीडीसीए ने कन्फर्म कर दिया है कि यह मुकाबला अपने तय समय पर ही आयोजित होगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ हुई बैठक के बाद डीडीसीए को सभी आवश्यक व्यवस्थाओं और ट्रैफिक सहयोग का पूरा आश्वासन मिल गया है. इस आश्वासन के बाद मैच के स्थगित या रीशेड्यूल होने की सभी अटकलों पर विराम लग गया है और मुकाबला पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही खेला जाएगा.

इस पूरे घटनाक्रम के पीछे राजधानी दिल्ली में आयोजित होने जा रहा हाई-प्रोफाइल ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन है. दिल्ली पुलिस ट्रैफिक के डिप्टी कमिश्नर (DCP) ने डीडीसीए को औपचारिक पत्र लिखकर 13 सितंबर के मैच को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया था. पत्र में बताया गया है कि 11 से 13 सितंबर के दौरान ब्रिक्स सम्मेलन के सिलसिले में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, विदेशी प्रतिनिधि और वीवीआईपी दिल्ली में मौजूद रहेंगे.

भारत अफगानिस्तान पहला टी20 मैच तय समय पर खेला जाएगा.

India–Afghanistan 1st T20I on 13 September at Arun Jaitley Stadium will go ahead as scheduled.

Following a meeting with Delhi Traffic Police, DDCA has been assured of all necessary support and arrangements.

No postponement.🏏🇮🇳🇦🇫

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj