ना बिजली की चिंता, ना भारी बिल…सूरज की रोशनी से चलेगी चक्की, दिनभर होगी धकाधक कमाई। Solar Flour Mill

Last Updated:September 11, 2026, 13:00 IST
Solar Flour Mill Business: पूर्वी चंपारण में अरविंद कुमार सौर ऊर्जा से आटा चक्की चलाकर मुनाफा कमा रहे हैं. पहले बिजली बिल ₹15-18 हजार आता था, अब सोलर सिस्टम से ₹12 हजार की EMI भरते हैं और अधिक लाभ कमाते हैं. यह पहल ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों का महत्व दर्शाती है.
पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण जिले में सौर ऊर्जा के उपयोग से एक ग्रामीण ने अपनी आटा चक्की को सफलतापूर्वक संचालित कर मुनाफा कमाया है. यह पहल ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों के महत्व को दर्शाती है. डीजल और पेट्रोल की बढ़ती खपत और उनके सीमित संसाधनों को देखते हुए सौर ऊर्जा को काफी महत्व दिया जा रहा है. सौर ऊर्जा के बड़े-बड़े प्लांट लगाए जा रहे हैं. इसके इस्तेमाल से कई लोगों के जीवन में सुधार आया है. पूर्वी चंपारण जिले से भी ऐसा ही एक उदाहरण सामने आया है.
हरसिद्धि प्रखंड का उदाहरणपूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि प्रखंड के घोघराहा गांव के अरविंद कुमार सौर ऊर्जा से आटा चक्की चला रहे हैं और अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. अरविंद बताते हैं कि पहले वे आटा चक्की बिजली से चलाते थे, लेकिन बिजली बिल अधिक आने के कारण उन्हें उतना मुनाफा नहीं हो पाता था.
बिजली बिल की समस्याअरविंद के अनुसार पहले हर महीने लगभग 15000 से 18000 रुपये तक बिजली बिल आता था. जिससे अधिक मुनाफा कमाना संभव नहीं था. सोलर सिस्टम के इस्तेमाल से उन्हें काफी फायदा हुआ है. वे पहले से ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं.
सोलर सिस्टम के फायदेअरविंद बताते हैं कि सोलर सिस्टम के इस्तेमाल से आटा चक्की सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक आसानी से चलाई जा सकती है. इस दौरान वे आसानी से 5 से 7 क्विंटल गेहूं पीसकर आटा तैयार कर लेते हैं. वे अपनी आटा चक्की में चावल और मसालों की पिसाई भी करते हैं.
जानकारी और लागतअरविंद ने बताया कि उन्हें सोलर सिस्टम द्वारा आटा चक्की चलाने के बारे में सबसे पहले फेसबुक के जरिए पता चला. पड़ताल करने पर उन्हें पता चला कि बनारस की एक कंपनी, अन्या ग्रीन एनर्जी, इस तरह की सुविधा प्रदान करती है. मोटर की क्षमता के अनुसार हर आकार का सोलर पैनल उपलब्ध है. सोलर सिस्टम लगवाने में 5 लाख 20 हजार रुपये का खर्च आता है. जबकि EMI पर यह खर्च 6 लाख 50 हजार रुपये तक चला जाता है.
आर्थिक लाभ और गारंटीअरविंद हर महीने 12000 रुपये की EMI चुकाते हैं, जो महंगी बिजली बिल से काफी कम है. उनका कहना है कि सोलर सिस्टम की गारंटी 25 साल तक है, जो एक लंबी अवधि है. इस वजह से सौर ऊर्जा द्वारा आटा चक्की चलाना काफी फायदेमंद है.
About the AuthorAmit Ranjan
अमित रंजन वर्तमान में में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ेंLocation :
Motihari,Purba Champaran,Bihar
First Published :
September 11, 2026, 13:00 IST



