‘राइज एंड फॉल 2’ से अश्नीर ग्रोवर का पत्ता साफ, वीरेंद्र सहवाग करेंगे होस्टिंग, इंटरनेट पर छाया धमाकेदार प्रोमो

Last Updated:September 11, 2026, 16:07 IST
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ से अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं . शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है, जिसमें सहवाग अपने चिर-परिचित अंदाज में जिंदगी के अप्स एंड डाउन्स समझाते नजर आ रहे हैं . पेंटहाउस और बेसमेंट के बीच होने वाले इस तगड़े कॉम्पिटिशन में 15 सेलेब्स भिड़ेंगे . जानिए कब और कहां फ्री में स्ट्रीम होगा वीरेंद्र सहवाग का यह नया शो .‘राइज एंड फॉल 2’ का प्रोमो आउट( फोटो साभार- INSTAGRAM @mxbyprimevideo )
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अब ओटीटी की दुनिया में अपना कदम रखने जा रहे हैं . आगामी रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ का प्रोमो मेकर्स ने रिलीज कर दिया है, जिसमें सहवाग होस्ट के रूप में बेहद मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं . प्रोमो में वे जिंदगी के उतार चढ़ाव और गेम के अनप्रेडिक्टेबल नेचर के बारे में बात करते दिख रहे हैं .
इस शो में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा जहां कंटेस्टेंट्स की कोई भी पोजीशन फिक्स नहीं रहने वाली है .
पेंटहाउस और बेसमेंट की दो अलग दुनिया
इस रियलिटी शो का कॉन्सेप्ट काफी अलग और मजेदार है . गेम में कुल 15 सेलेब्स हिस्सा लेंगे, जिन्हें दो अलग ग्रुप्स यानी रूलर्स और वर्कर्स में डिवाइड किया गया है . रूलर्स को पेंटहाउस में लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी, जबकि वर्कर्स को बेसमेंट में रहकर कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा . शो की पूरी कहानी पैसे, स्ट्रैटेजी और कंटेस्टेंट्स के बदलते रिश्तों के इर्द गिर्द घूमेगी, जहां एक सही या गलत फैसला पूरा पासा पलट सकता है .
क्रिकेट से की रियलिटी शो की तुलना
वीरेंद्र सहवाग ने अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर खुशी जताई और क्रिकेट से इसकी तुलना की . उन्होंने कहा कि जैसे क्रिकेट में आखिरी बॉल से पहले कोई मैच जीता नहीं जा सकता, ठीक वैसे ही इस शो में भी आखिरी मिनट तक कुछ भी हो सकता है . सहवाग के मुताबिक असली चुनौती सिर्फ टॉप पर पहुंचना नहीं बल्कि वहां खुद को बनाए रखना है . उन्होंने कहा कि वे यह देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि कंटेस्टेंट्स रिस्क लेकर कैसे आगे बढ़ते हैं .
फ्री में स्ट्रीम होगा सहवाग का शो
बनिजय एशिया के बैनर तले बने इस शो को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है . एमएक्स ओरिजिनल का यह शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ जल्द ही प्राइम वीडियो पर बिल्कुल फ्री में स्ट्रीम किया जाएगा . सहवाग का देसी और बेबाक अंदाज शो में चार चांद लगाने वाला है, जिसके लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं .
About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor
मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दैनिक …
September 11, 2026, 16:07 IST



