धोरीमन्ना में सबसे ज्यादा, कोटा में सबसे कम मतदान, जानें प्रदेश के किस जिले में कितनी वोटिंग

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का रण पूरा हो चुका है. प्रदेश भर के लोगों ने लोकतंत्र के इस पर्व में जमकर हिस्सा लिया. शाम 6 बजे तक प्रदेश की 147 निकायों में कुल 70.01 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल कर नई शहर सरकार चुनने की मुहर लगा दी.
चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि इस चरण में राज्य के कुल 87 लाख 63 हजार से अधिक पंजीकृत मतदाताओं में से 61 लाख 35 हजार से ज्यादा लोग मतदान केंद्रों तक पहुंचे. इतनी बड़ी तादाद में लोगों के निकलने से 70.01% का शानदार वोटिंग प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसे काफी उत्साहजनक माना जा रहा है.
धोरीमन्ना में सबसे ज्यादा, कोटा में सबसे कम मतदान
दूसरे चरण में धोरीमन्ना सबसे आगे रहा, जहां 91.59 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया. वहीं कोटा नगर निगम में सबसे कम 57.02 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ. जिलेवार आंकड़ों में खैरथल-तिजारा 88.32 प्रतिशत, फलोदी 86.80 प्रतिशत, कोटपूतली-बहरोड़ 86.04 प्रतिशत, अलवर 85.22 प्रतिशत और बाड़मेर 85.17 प्रतिशत मतदान के साथ आगे रहे.
कई जिलों में भारी मतदान
इसके अलावा भरतपुर में 83.65 प्रतिशत, भीलवाड़ा में 83.88 प्रतिशत, बारां में 83.07 प्रतिशत, नागौर में 83.26 प्रतिशत, दौसा में 82.88 प्रतिशत और झालावाड़ में 83.19 फीसदी मतदान हुआ. इसी तरह अजमेर में 69.77 प्रतिशत, बालोतरा में 75.18 प्रतिशत, बांसवाड़ा में 71.36 प्रतिशत, बारां में 83.07 प्रतिशत, ब्यावर में 77.69 प्रतिशत, भरतपुर में 83.65 प्रतिशत, भीलवाड़ा में 83.88 प्रतिशत, बीकानेर में 75.09 प्रतिशत वोटिंग हुई.
बूंदी में 81.48 प्रतिशत, चित्तौड़गढ़ में 79.80 प्रतिशत, चूरू में 74.74 प्रतिशत, दौसा में 82.88 प्रतिशत, डीडवाना-कुचामन में 81.90 प्रतिशत, डीग में 83.04 प्रतिशत, धौलपुर में 82.06 प्रतिशत, डूंगरपुर में 71.98 प्रतिशत, श्रीगंगानगर में 75.10 प्रतिशत और हनुमानगढ़ में 80.01 प्रतिशत मतदान हुआ.
जयपुर में 62 प्रतिशत मतदान
इसके अलावा जयपुर जिले में 62.88 प्रतिशत, सीकर में 67.81 प्रतिशत और सिरोही में 66.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. पाली में 70.70 प्रतिशत, जोधपुर में 71.10 प्रतिशत और उदयपुर में 70.07 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला.
कुल मिलाकर अलवर 85.22 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे ज्यादा मतदान वाले जिलों में रहा, जबकि कोटा 57.02 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे रहा. आयोग ने बताया कि ये शाम 6 बजे तक के आंकड़े हैं और अंतिम आंकड़ों में मामूली बदलाव संभव है.



