Entertainment

बचपन का यार या चाहिए अमीर पॉपुलर मुंडा? लव ट्राएंगल में फंसी नई हसीना, फिल्म ‘डॉन्ट बी शाई’ का ट्रेलर रिलीज

Last Updated:September 12, 2026, 00:02 IST

Film Don’t Be Shy Trailer: रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘डॉन्ट बी शाई’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. श्रीति मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म में आरुषि बजाज, पीयूष खाती, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल जैसे नए चेहरे हैं. इसे आलिया भट्ट-शाहीन भट्ट के बैनर ‘इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस’ ने बनाया है. फिल्म की कहानी श्यामली ‘शाय’ दास के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी तब उलझ जाती है, जब वो दो लड़कों के बीच खुद को फंसा महसूस करती है.

ख़बरें फटाफट

लव ट्राएंगल में फंसी नई हसीना, युवाओं को भाया 'डॉन्ट बी शाई' का ट्रेलरZoomश्रीति मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म. (फोटो साभार: YouTube?Videograb)

नई दिल्ली: प्राइम वीडियो ने अपनी रोमांटिक कॉमेडी ‘डॉन्ट बी शाई’ का ट्रेलर रिलीज किया है. इसे आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने अपने बैनर ‘इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस’ के तहत प्रोड्यूस किया है. श्रीति मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म में चार नए चेहरे हैं. आप इसमें आरुषि बजाज, पीयूष खाती, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल को देखेंगे. फिल्म की कहानी दोस्ती, रोमांस और मुश्किल फैसलों के बारे में है.

2 मिनट 32 सेकंड के ट्रेलर में कहानी आरुषि के किरदार श्यामली ‘शाय’ दास के इर्द-गिर्द घूमती है. ‘शाय’ को लगता है कि उसे पता है कि उसकी जिंदगी किस दिशा में जा रही है, लेकिन रिश्ते और पुरानी दोस्ती के बीच में आने से उसके प्लान बिगड़ने लगते हैं. आरुषि बजाज ने श्यामली का किरदार निभाया है, जिसकी सोच-समझकर बनाई गई जिंदगी उसके कंट्रोल से बाहर होने लगती है.

दो लोगों के बीच फंस जाती है श्यामलीश्यामली की रोमांटिक जिंदगी उसे दो लोगों के बीच फंसा देती है. एक तरफ मयंक है (पीयूष खाती का किरदार), जो अमीर और पॉपुलर है. दूसरी तरफ ध्रुव है, जिसे अंश दुग्गल ने निभाया है. वह ‘शाय’ का बचपन का दोस्त है, जिससे अब उसकी बातचीत नहीं होती. कॉलेज में बियांका अरोड़ा के किरदार ‘तारा’ के आने से मामला और उलझ जाता है. समीकरण जब बदलते हैं, तो ‘शाय’ अपनी जिंदगी को उसी रास्ते पर लाने की कोशिश करती है जैसा उसने सोचा था. हालांकि, ट्रेलर से पता चलता है कि उसका प्लान शायद उम्मीद के मुताबिक काम न करे.

‘डॉन्ट बी शाई’ से श्रीति मुखर्जी का लगावआलिया भट्ट ने फिल्म का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. डायरेक्टर श्रीति मुखर्जी के लिए फिल्म उन फिल्मों के प्रति उनके लगाव से आई है जो उन्होंने बड़े होते हुए देखी थीं. उन्होंने कहा कि ‘डॉन्ट बी शाई’ उस दौर को फिर से जीने की उनकी कोशिश है जब लोग जवानी की दहलीज पर होते हैं, लेकिन साथ ही अपने बचपन के कुछ हिस्सों को भी संजोए रखते हैं.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 12, 2026, 00:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj