Entertainment

दिल्ली से बाहर होगा 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स, वेन्यू शिफ्ट होने पर बोले परेश रावल- गुजरात क्या पाकिस्तान में है?

Last Updated:September 12, 2026, 06:19 IST

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह पहली बार देश की राजधानी दिल्ली से बाहर गुजरात के केवड़िया में आयोजित होने जा रहा है. अब इस पर दिग्गज एक्टर परेश रावल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस फैसले का पुरजोर समर्थन करते हुए उन्होंने साफ कहा कि गुजरात भी हमारे भारत का ही एक अटूट हिस्सा है और इतने बड़े राष्ट्रीय आयोजन को वहां कराने में रत्ती भर भी कुछ गलत नहीं है. उनका यह बेबाक बयान अब चर्चा का विषय बना हुआ है.

ख़बरें फटाफट

'गुजरात क्या पाकिस्तान में है?', नेशनल अवॉर्ड्स के नए वेन्यू पर बोले परेश रावलZoomराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह पहली बार दिल्ली से बाहर गुजरात में होगा.

नई दिल्ली. 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह गुजरात में होने वाला है. यह पहली बार है, जब यह सेरेमनी दिल्ली से बाहर किसी दूसरे राज्य में होने जा रही है. अब इस पर दिग्गज एक्टर परेश रावल ने खुलकर अपनी बात रखी है. एक्टर ने साफ कहा कि गुजरात भी भारत का ही एक अटूट हिस्सा है और ऐसे बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन वहां होने में कुछ भी गलत नहीं है. देश के सांस्कृतिक गौरव और हर राज्य की बराबर हिस्सेदारी पर जोर देते हुए परेश रावल का यह बयान अब सुर्खियों में है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में परेश रावल ने कहा, ‘गुजरात क्या बांग्लादेश में है? गुजरात क्या पाकिस्तान में है? गुजरात को हमारे देश का हिस्सा है. इसमें कौन-सी बड़ी बात है. गुजरात में क्यों नहीं होना चाहिए? मैं तो कहता हूं कि ये फंक्शन हर राज्य में होने चाहिए. इसमें कोई बुरी बात नहीं है. मैं कहता हूं कि गुजरात में इवेंट का होना कोई गलत बात नहीं है. वो भी हमारे देश का हिस्सा है.’

#WATCH | Mumbai, Maharashtra | On the controversy surrounding the hosting of the 72nd National Film Awards ceremony in Gujarat, actor Paresh Rawal says, “Is Gujarat in Bangladesh or Pakistan? It is also a part of our own country. Why shouldn’t this event be held in Gujarat?… pic.twitter.com/mqvuXzeZ6v

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj