110 वोटों ने बिगाड़ा गणित, वार्ड 62 में री-पोल की तैयारी

Last Updated:September 12, 2026, 11:24 IST
Jaipur Nagar Nikay Chunav Re-poll: जयपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 62 की भाग संख्या 23 के एक बूथ पर दोबारा मतदान की तैयारी शुरू हो गई है. बगरू विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टीलावाला, सांगानेर बूथ पर मतदान प्रक्रिया में अनियमितता सामने आई थी. आरोप है कि विलोपित सूची में शामिल 110 मतदाताओं ने भी मतदान किया. इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने मामले की रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी. आयोग के निर्देश के बाद बूथ पर री-पोल कराया जा सकता है. निर्वाचन विभाग ने संभावित पुनः मतदान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. 110 वोटों के मतदान से वार्ड 62 का चुनावी गणित भी बदलने की चर्चा है.जयपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 62 की भाग संख्या 23 के एक बूथ पर दोबारा मतदान की तैयारी शुरू
जयपुर. राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है. इसी बीच जयपुर नगर निगम चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. बगरू विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 62 की भाग संख्या 23 में मतदान प्रक्रिया को लेकर री-पोल की तैयारी की जा रही है. यह पुनः मतदान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टीलावाला, सांगानेर स्थित बूथ पर कराए जाने की संभावना है. बताया जा रहा है कि इस बूथ पर विलोपित सूची में शामिल 110 मतदाताओं ने मतदान कर दिया था. मतदान प्रक्रिया में हुई इस अनियमितता के कारण बूथ पर हुआ मतदान दूषित माना गया है. अब पूरे मतदान को दोबारा कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है.
जानकारी के अनुसार मतदान के दौरान विलोपित सूची में शामिल मतदाताओं के वोट डाले जाने का मामला सामने आया. इसके बाद निर्वाचन अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और इसकी रिपोर्ट तैयार की गई. जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी गई है. अब राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद री-पोल कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. फिलहाल निर्वाचन विभाग ने भी संभावित पुनः मतदान को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं.
बूथ के चुनावी गणित को लेकर सवाल हो रहे खड़े
इस मामले में सबसे अहम बात यह है कि संबंधित बूथ पर 110 ऐसे मतदाताओं ने मतदान किया, जिनके नाम विलोपित सूची में शामिल बताए जा रहे हैं. ऐसे में इन वोटों ने बूथ के चुनावी गणित को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. नगर निगम चुनाव में कई वार्डों में मुकाबला बेहद करीबी रहने की स्थिति में इन 110 वोटों का महत्व और बढ़ जाता है. यही वजह है कि री-पोल की खबर सामने आने के बाद वार्ड 62 के चुनावी नतीजे को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. निर्वाचन विभाग की ओर से अब बूथ पर दोबारा मतदान कराने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं. री-पोल की तारीख और समय राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद तय किया जाएगा.
आयोग के निर्देश मिलने के बाद कल पुनः मतदान की संभावना
संभावना जताई जा रही है कि आयोग के निर्देश मिलने के बाद कल ही पुनः मतदान कराया जा सकता है. इसके लिए मतदान केंद्र, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान दल और अन्य जरूरी तैयारियों को लेकर विभाग सक्रिय हो गया है. वार्ड 62 की भाग संख्या 23 में होने वाला यह री-पोल इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यहां पहले हुए मतदान में 110 वोट विलोपित सूची में शामिल मतदाताओं के पड़ने की बात सामने आई है. अब दोबारा होने वाले मतदान में मतदाताओं के वोट ही यह तय करेंगे कि बूथ का चुनावी गणित किस दिशा में जाता है. री-पोल के नतीजे का अंतिम चुनावी परिणाम पर कितना असर पड़ता है, इस पर सभी की नजर रहेगी.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
September 12, 2026, 11:24 IST



