BRICS Summit 2026 LIVE | PM Narendra Modi Xi Jinping Meeting | आज से ब्रिक्स सम्मेलन का आगाज, पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच आज मुलाकात

होमताजा खबरदेश
आज से ब्रिक्स सम्मेलन का आगाज, शाम को पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात
Last Updated:September 12, 2026, 07:39 IST
BRICS Summit 2026 LIVE: दुनिया की नजर इन दिनों नई दिल्ली पर टिकी है. यहां बदलते ग्लोबल ऑर्डर की अगुआई करने वाले टॉप देशों के राष्ट्राध्यक्षों का मेला लगा हुआ है. ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रू…और पढ़ें
ब्रिक्स समिट आज औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा. इसमें भारत, रूस, ब्राजील, साउथ अफ्रीका समेत अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. इससे पहले शुक्रवार को ब्रिक्स बिजनेस फोरम की बैठक हुई थी.
BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स समिट-2026 का आज यानी शनिवार 12 सितंबर 2026 को औपचारिक आगाज हो गया है. इसमें बदलती दुनिया का नेतृत्व करने वाले देश शामिल हो रहे हैं, ऐसे में अमेरिका और यूरोप की नजरें इस सम्मेलन पर टिकी हुई हैं. भारत के साथ ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच इस दौरान द्विपक्षीय वार्ता भी होने वाली है. पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को बातचीत हुई थी. इसके अलावा पीएम मोदी का अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों से भी मुलाकात की योजना है. इससे पहले 11 सितंबर को ब्रिक्स बिजनेस फोरम का कार्यक्रम था. इसमें भारत में रूसी दूतावास के प्रेस सेक्रेटरी पेट्र सिजोव, ईरान इंश्योरर्स सिंडिकेट के महमूद असद समानी, रूस की जीएसबीआई लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ एलेक्जेंडर कोकोव और बाकरी ग्रुप के सीईओ अनिंद्या नोवयान बाकरी ने संबोधित किया. इसमें ब्रिक्स लीडर के भाषण और होर्मुज स्ट्रेट में अस्थिरता के बीच इंश्योरेंस प्रीमियम में बढ़ोतरी पर चर्चा हुई.
भारत में रूसी दूतावास के प्रेस सचिव पेट्र सिजोव ने कहा, ‘ब्रिक्स फोरम अभी सिर्फ एक प्री-फंक्शन था. अभी यह एक अच्छी परंपरा बन गई है, लेकिन मुख्य कार्यक्रम निश्चित रूप से शनिवार से शुरू होंगे. हम यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं कि मेजबान के रूप में भारत शनिवार की बैठकों का आयोजन कैसे करेगा.’ भारत-रूस द्विपक्षीय संबंधों पर भारत में रूसी दूतावास के प्रेस सचिव ने कहा कि हमें इस बात की बहुत खुशी है कि व्यापार बढ़ रहा है. जैसा कि आप जानते हैं, समझौते भी बढ़ रहे हैं. इन दो हफ्तों के भीतर यह हमारे दोनों नेताओं के बीच दूसरी मुलाकात है. बिश्केक में हुई बैठक काफी फलदायी रही थी और उम्मीदें काफी ज्यादा हैं. होर्मुज स्ट्रेट में अस्थिरता के कारण बीमा प्रीमियम में बढ़ोतरी पर ईरान इंश्योरर्स सिंडिकेट के महमूद असद समानी ने कहा, ‘निश्चित रूप से इस तरह की घटनाओं से समुद्र और स्ट्रेट से जहाजों के गुजरने का जोखिम बढ़ जाता है जैसे कि आपने होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र किया. एक बीमा विशेषज्ञ के तौर पर मैं आपको बता सकता हूं कि अभी जोखिम ज्यादा है. इसलिए ज्यादा प्रीमियम वसूला जाना जरूरी है.’
भारत-चीन संबंधों में नई गर्माहट
भारत और चीन के रिश्तों में लगातार सुधार के संकेत मिल रहे हैं. भारत में चीन के राजदूत शू फ़ेइहोंग ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है कि दोनों देश राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक की तैयारी कर रहे हैं. चीनी राजदूत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, ‘चीन और भारत राष्ट्रपति शी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक की तैयारी कर रहे हैं. कजान और तियानजिन में हुई मुलाकातों के बाद यह लगातार तीसरा साल होगा जब दोनों नेता एक-दूसरे से मिलेंगे.’ शू फेइहोंग ने आगे कहा कि चीन दोनों नेताओं के रणनीतिक निर्देशों पर अमल करने, द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से देखने, बातचीत और सहयोग बढ़ाने, मतभेदों को सही ढंग से सुलझाने, और अच्छे पड़ोसी व एक-दूसरे की सफलता में मददगार साझेदार के तौर पर दोस्ती निभाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेगा.
September 12, 202607:31 IST
BRICS Summit 2026 Live: शी जिनपिंग चीन से भारत के लिए रवाना, दोपहर तक दिल्ली में करेंगे लैंड
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 लाइव: शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बीजिंग से रवाना हुए. शी जिनपिंग के प्रतिनिधिमंडल में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और सीपीसी केंद्रीय समिति के सामान्य कार्यालय के निदेशक काई छी शामिल हैं. इसके अलावा सीपीसी केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी भी उनके साथ हैं. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स से जुड़ा व्यापार सम्मेलन भी चल रहा है और आखिरकार सब कुछ अर्थव्यवस्था पर ही आकर टिकता है. 11 देशों वाला ब्रिक्स समूह अब दुनिया की लगभग आधी आबादी और वैश्विक अर्थव्यवस्था के बड़े हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है. यही वजह है कि ब्रिक्स देश अब संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में अपनी बड़ी भूमिका और हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं. जब ग्लोबल साउथ भारत मंडपम में जुटा है, तो पश्चिम और यूरोप की नजरें भी इसी पर टिकी हैं. यह सम्मेलन बहुत अच्छी तरह से आयोजित किया गया है और उम्मीद है कि इस बार पिछले सम्मेलन की तरह नहीं, जहां यूएई और ईरान किसी एक बयान पर सहमत नहीं हो पाए थे, बल्कि इस बार सम्मेलन के अंत में एक ठोस और सुनने लायक संयुक्त बयान सामने आएगा.
September 12, 202607:27 IST
BRICS Summit 2026 Live: वैश्विक तनाव के बीच ब्रिक्स की अहमियत बढ़ी, रिटायर्ड कमोडोर बोले- पीएम मोदी जैसे निर्विवाद नेता कर रहे अध्यक्षता
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 लाइव: वैश्विक स्तर पर बढ़ते युद्ध और तनाव के बीच भारत में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का महत्व और भी बढ़ गया है. रक्षा विशेषज्ञ कमोडोर (रिटायर्ड) रंजीत राय ने कहा कि जब रूस-यूक्रेन युद्ध चौथे साल में है और पश्चिम एशिया में ईरान-इजरायल संघर्ष गहरा रहा है, ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हो रहा यह सम्मेलन बेहद अहम है. रंजीत राय ने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात में ब्रिक्स सम्मेलन का महत्व काफी बढ़ गया है. एक तरफ रूस-यूक्रेन युद्ध अपने चौथे साल में प्रवेश कर चुका है, तो दूसरी तरफ अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया है. इजरायल गाजा में हमास और लेबनान में लगातार कार्रवाई कर रहा है, जबकि हूती अब सऊदी अरब पर हमले की तैयारी में हैं. ऐसे नाजुक समय में यह बैठक बेहद अहम हो जाती है. इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी जैसे निर्विवाद नेता कर रहे हैं, जिनके दुनिया के तमाम बड़े नेताओं से मित्रतापूर्ण संबंध हैं. उन्होंने शी जिनपिंग को आमंत्रित किया है जो अगले दिन पहुंच रहे हैं, जबकि राष्ट्रपति पुतिन पहले ही आ चुके हैं और द्विपक्षीय वार्ता कर चुके हैं.
September 12, 202607:24 IST
BRICS Summit 2026 Live: पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच 3 साल में तीसरी मुलाकात
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच पिछले तीन साल में यह तीसरी मुलाकात है. साल 2024 में कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान और 2025 में तियानजिन में एससीओ समिट के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी के बीच सार्थक बातचीत हुई थी. अब तीसरे साल लगातार होने वाली यह बैठक दोनों देशों के बीच भरोसे को और मजबूत करने वाली मानी जा रही है. यह भारत और चीन के बीच सुधरते रिश्ते को दिखाता है.
September 12, 202607:20 IST
BRICS Summit 2026 Live: भारत-चीन संबंधों में नई गर्माहट, राष्ट्रपति शी और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक की तैयारी
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच आज शाम को द्विपक्षीय बैठक होने वाली है. इस अहम मुलाकात में व्यापार समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है. भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है कि दोनों देश राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक की तैयारी कर रहे हैं. चीनी राजदूत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, ‘चीन और भारत, राष्ट्रपति शी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक की तैयारी कर रहे हैं. कजान और तियानजिन में हुई मुलाकातों के बाद यह लगातार तीसरा साल होगा जब दोनों नेता एक-दूसरे से मिलेंगे.’
September 12, 202607:17 IST
BRICS Summit 2026 Live: आज चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहुंचेंगे भारत
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 लाइव: ब्रिक्स सम्मेलन का मंच सज चुका है. आज इस इंटरनेशनल समिट का औपचारिक तौर पर आगाज होने जा रहा है. इसमें भारत, चीन, रूस, ब्राजील, साउथ अफ्रीका समेत अन्य कई देश शरिकत करेंगे. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो चुके हैं.
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 12, 2026, 07:12 IST



