World

USS Abraham Lincoln In Thailand: USS अब्राहम लिंकन से थाईलैंड परेशान, पटाया में अमेरिकी सैनिकों ने किया ऐसा काम, वापस जहाज पर भेजे गए

Last Updated:September 05, 2026, 06:59 IST

286 दिन समुद्र में रहने के बाद USS अब्राहम लिंकन बुधवार को थाईलैंड के पटाया पहुंचा. जहाज के पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद उसके दो नाविक वाकिंग स्ट्रीट के पास नशे में झगड़ते मिले. स्थानीय पुलिस के मुताबिक उन्होंने कोई थाई कानून नहीं तोड़ा, लेकिन दोनों को पांच दिन के पोर्ट स्टॉप के दौरान जहाज पर रहने का आदेश दिया गया.अमेरिकी सैनिकों ने पटाया में मचाया बवाल, नशे में किया ऐसा काम, वापस भेजे गएZoomअब्राहम लिंकन.

US Ship In Thailand: अमेरिका का अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर 286 दिनों तक समुद्र में रहने के बाद थाईलैंड पहुंचा है. अब ये थाईलैंड के लिए नई मुसीबत बन गया है. USS अब्राहम लिंकन बुधवार को थाईलैंड के पटाया पहुंचा था. करीब 5,000 अमेरिकी सैनिकों और नौसैनिकों के लिए यह लंबे समय बाद जमीन पर उतरने और आराम करने का मौका था. लेकिन जहाज के पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद उसके कुछ नाविकों के बीच झड़प हो गई. इस कारण नशे में धुत दो नाविकों को वापस जहाज पर भेजना पड़ा. हालांकि पुलिस के मुताबिक उन्होंने थाई कानून नहीं तोड़ा.

पटाया में पहुंचते ही बवाल

पटाया में USS अब्राहम लिंकन (Abraham Lincoln) के पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद उसके दो नाविक Walking Street के पास झगड़ते मिले. यह इलाका पटाया के सबसे चर्चित इलाकों में गिना जाता है. द डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय पुलिस प्रमुख कर्नल एनेक स्राथोंगयू ने बताया कि नाविक नशे में थे और आपस में लड़ रहे थे. वे काफी शोर भी कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक दोनों ने कोई थाई कानून नहीं तोड़ा. इसके बावजूद उन्हें बाकी पांच दिन के पोर्ट स्टॉप के दौरान जहाज से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. अमेरिकी नौसेना के लिए यह सिर्फ एक छोटी झड़प थी, लेकिन थाई अधिकारियों के लिए मामला असहज करने वाला जरूर बन गया.

5 हजार सैनिकों पर पहले से लगी थी पाबंदी

अमेरिकी और थाई अधिकारियों ने इस दौरे को लेकर पहले से कई नियम बनाए थे. वजह साफ थी. पटाया अपने नाइटलाइफ के लिए दुनियाभर में मशहूर है और यहां अमेरिकी सैनिकों की बड़ी मौजूदगी को लेकर प्रशासन किसी बड़े विवाद से बचना चाहता था. सैनिकों को Soi 6 जाने पर रोक लगाई गई थी. यह इलाका क्लबों और बार के लिए जाना जाता है. थाई पुलिस ने सैनिकों को यह भी याद दिलाया था कि देश में वेश्यावृत्ति गैरकानूनी है. पटाया के मेयर पोरामासे न्गामपिचेस ने अमेरिकी सैनिकों के पहुंचने से पहले रेड लाइट एरिया में गिरफ्तारी की खबरों से इनकार किया था. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि पटाया में ऐसी गतिविधियां अब भी होती हैं.

शराब के बाद और भी चीजों पर रोक

सैनिकों के लिए सिर्फ कुछ इलाकों में जाने पर ही रोक नहीं लगाई गई थी. उन्हें कैनेबिस की दुकानों से दूर रहने को कहा गया था. पैराग्लाइडिंग और जेट स्कींग जैसे कुछ खेलों पर भी रोक थी. थाई अधिकारियों की कोशिश थी कि करीब 5,000 अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी के दौरान कोई बड़ा विवाद न हो. इसके बावजूद पहले ही दिन दो नाविकों के बीच झगड़े ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी.

286 दिन बाद जमीन पर उतरे

USS अब्राहम लिंकन की यह यात्रा सामान्य तैनाती जैसी नहीं रही. जहाज पिछले साल नवंबर में सैन डिएगो से रवाना हुआ था. शुरुआत में उसे प्रशांत क्षेत्र और साउथ चाइना सी में करीब छह महीने की तैनाती करनी थी. लेकिन फरवरी में अमेरिका और इजराइल के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू होने के बाद लिंकन को पश्चिम एशिया की ओर भेज दिया गया. इसके बाद जहाज ने लंबे समय तक समुद्र में ही काम किया. बुधवार को पटाया पहुंचने तक वह 286 दिन समुद्र में रह चुका था. इस दौरान जहाज पर मौजूद सैनिकों की स्थिति को लेकर भी सवाल उठे थे. अमेरिकी सांसदों ने खाने की कमी, खराब शौचालय और मानसिक तनाव से जुड़ी रिपोर्टों पर चिंता जताई थी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन चिंताओं को खारिज किया था. वहीं एक अमेरिकी सैनिक की पत्नी ने जहाज को ‘तैरता हुआ लोहे की जेल’ तक बताया था.

अमेरिका कब लौटेगा जहाज

अधिकारियों के मुताबिक पटाया यात्रा के दौरान इस झड़प के अलावा कोई बड़ा मामला सामने नहीं आया है. थाईलैंड में अमेरिकी सैनिकों की यह यात्रा 1975 में साइगोन के पतन के बाद पटाया में अमेरिकी सैन्यकर्मियों की सबसे बड़ी यात्राओं में से एक मानी जा रही है. USS अब्राहम लिंकन और उसका क्रू रविवार को थाईलैंड से अमेरिका के लिए रवाना होगा.

About the AuthorYogendra Mishra

Yogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…

और पढ़ेंFirst Published :

September 05, 2026, 06:58 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj