Health Tips : डेंगू में बकरी का दूध ठीक नहीं, खराब हो जाएगा लीवर, जानिए प्लेटलेट्स बढ़ाने की ट्रिक

Last Updated:September 13, 2026, 14:07 IST
How to increase platelets : डेंगू मरीजों का प्लेटलेट्स तेजी से गिरता है. कई बार ये खतरनाक लेवल तक गिर जाता है. थोड़ी सी चूक घातक हो सकती है. लोकल 18 से मिर्जापुर में मंडलीय अस्पताल की डाइटिशियन डॉ. ज्योति सिंह बताती हैं कि लोग अक्सर डेंगू होने पर मरीज का प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए बकरी का दूध देते हैं, जो ठीक नहीं है. यह लीवर को भी नुकसान पहुंचा सकता है. इसकी जगह लौंग का पानी, 15 एमएल सहजन के पत्ते का जूस और नारियल के पानी का सेवन करें. अगर आपके पास कोकोनट वाटर नहीं उपलब्ध है, तो उसकी जगह ओआरएस पी सकते हैं.
मिर्जापुर. अक्सर डेंगू होने के बाद मरीज का प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए बकरी का दूध या दूसरी फैटी चीज देते हैं. यह मरीज के लिए हानिकारक हो सकता है और लीवर को भी नुकसान पहुंचा सकता है. लोकल 18 से मिर्जापुर में मंडलीय अस्पताल की डाइटिशियन डॉ. ज्योति सिंह ने डेंगू मरीजों की डाइट के बारे में बात की. डॉ. ज्योति कहती हैं कि अगर डेंगू है तो लौंग का पानी, 15 एमएल सहजन के पत्ते का जूस और नारियल के पानी का सेवन करें. यह बेहद कारगर नुस्खा है. डॉ. ज्योति कहती हैं कि लोगों में बहुत सी भ्रांतियां हैं. डेंगू होते ही लोग बकरी का दूध वगैरह पिलाने लगते हैं. ऐसा नहीं करना चाहिए. जब भी डेंगू होता है तो उसमें कोई भी बहुत फैटी चीजें खाना अवॉइड करना चाहिए. बकरी का दूध आपके लीवर को डैमेज कर सकता है, इसलिए हल्का सुपाच्य खाना जैसे खिचड़ी, दलिया, इडली, मूंग दाल वगैरह ही खाएं. इनमें प्रोटीन आपको प्रचुर मात्रा में मिलता है.
खा सकते हैं 2 सेब
डॉ. ज्योति सिंह के मुताबिक, मिनरल्स, पोटैशियम जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है, इसके लिए कोकोनट वाटर भी लोग बहुत पीते हैं. अगर आप कोकोनट वाटर अफोर्ड नहीं कर सकते हैं, तो उसकी जगह ओआरएस पी सकते हैं या फिर आप कोई भी फल खा सकते हैं. फल में पोटैशियम होता ही होता है. नारियल में थोड़ा ज्यादा होता है, तो नारियल पानी की जगह अगर दो सेब भी खा लेंगे तो आपका पोटैशियम लेवल उतना आ जाएगा.
पिएं ऐसा जूस
डॉ. ज्योति कहती हैं कि खट्टे फल में आंवला पोटैशियम का सबसे अच्छा सोर्स है, जो सस्ता भी है. अगर आप 15 एमएल सहजन की पत्ती का जूस पीते हैं तो आयरन और पोटैशियम दोनों की डेली रिक्वायरमेंट पूरी हो जाती है. अगर आप ग्रीन लीफ वेजिटेबल आप खा रहे हैं तो उसका सूप बनाकर पिएं. अच्छे से धुल कर पका कर खाइए. वो डेंगू रिकवरी में आपकी हेल्प करेंगे क्योंकि उनमें प्रोटीन भी होता है और मिनरल्स भी बहुत ज्यादा होता है. लिक्विड का इंटेक बहुत ज्यादा करना चाहिए.
बढ़ जाएगी रफ्तार
डॉ. ज्योति के मुताबिक डेंगू में गरम पानी, लौंग का पानी, अदरक का पानी, ये सब चीजें आपके शरीर में वायरल इंफेक्शन को भी कम करती हैं. आपके वाटर इंटेक को भी पूरा करती हैं, जिससे आपका प्लेटलेट्स बढ़ने की क्षमता ज्यादा स्पीड पकड़ लेती है. इसलिए प्लेटलेट्स जब भी कम हो, तो घबराना नहीं है. उसमें सही आहार और संतुलित भोजन का प्रयोग करें. ये चीजें आपको और जल्दी रिकवर करने में हेल्प करेंगी.
About the AuthorPriyanshu Gupta
प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ेंLocation :
Mirzapur,Uttar Pradesh
First Published :
September 13, 2026, 14:07 IST



