Rajasthan

Hanumangarh News: आपसी विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या कर शव को फेंका, पिता-पुत्र हिरासत में

Last Updated:September 13, 2026, 18:28 IST

हनुमानगढ़ के चक 3 UTS में आपसी विवाद के बाद युवक अमित कुम्हार की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि हत्या के बाद शव को बस स्टैंड पर फेंक दिया गया. मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने राजेश और उसके पिता धन्नाराम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.हनुमानगढ़ के चक 3 UTS में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिता-पुत्र हिरासत मेंZoom

हनुमानगढ़. जिले के चक 3 UTS में आपसी विवाद के बाद एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान अमित कुम्हार के रूप में हुई है, आरोप है कि देर रात आपसी विवाद के दौरान अमित के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद उसका शव चक 3 UTS स्थित बस स्टैंड पर फेंक दिया गया.

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई. डीएसपी मीनाक्षी भी मौके पर पहुंचीं और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी.

मृतक के भाई ने दर्ज करवाया मुकदमा

मामले में मृतक अमित कुम्हार के भाई ने सदर थाने में राजेश और उसके पिता धन्नाराम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए दोनों आरोपियों, पिता-पुत्र को हिरासत में लिया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और विवाद के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद परिजन शव को लेकर रवाना हुए, घटना को लेकर मृतक के परिवार में शोक का माहौल है.

पुलिस जांच में जुटी

सदर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ और मारपीट के दौरान घटनास्थल पर कौन-कौन लोग मौजूद थे. पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए पिता-पुत्र से पूछताछ के साथ घटनाक्रम से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Hanumangarh,Rajasthan

First Published :

September 13, 2026, 18:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj