76 साल के शरत सक्सेना की हुई 6 घंटे लंबी स्पाइन सर्जरी, पहले करानी पड़ी थी स्टैंडिंग MRI; जानिए क्या थी समस्या, कैसे बचें

Last Updated:September 12, 2026, 09:23 IST
Sharad Saxena Spine Surgery : बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग और विलेन के किरदारों से जान फूंकने वाले 76 साल के इस वेटरन एक्टर शरत सक्सेना (Sharat Saxena) की हाल ही में 6 घंटे लंबी गंभीर स्पाइन सर्जरी हुई है. सर्जरी से पहले उन्हें अस्पताल में किस दौर से गुजरना पड़ा और ‘स्टैंडिंग MRI’ जैसी प्रक्रिया क्यों करवानी पड़ी? जानिए इस समस्या की वजह और उपाय.
ख़बरें फटाफट
शरत सक्सेना ने अपनी सर्जरी के बाद सोशल मीडिया पर एक फनी और मोटिवेशनल पोस्ट शेयर किया.
Sharad Saxena Spine Surgery Reason : बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा में अपनी दमदार अदायगी और खलनायक के रूप में अमिट छाप छोड़ने वाले वेटरन एक्टर शरत सक्सेना हाल ही में अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं. 76 साल की उम्र में इस दिग्गज अभिनेता को एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उनकी 6 घंटे लंबी गंभीर स्पाइन सर्जरी (Lumbar Spine Surgery) करनी पड़ी. हालांकि, अब राहत की बात यह है कि सर्जरी सफल रही है और अभिनेता ने अपने चिर-परिचित अंदाज में फैंस के साथ हेल्थ अपडेट शेयर किया है.
शरत सक्सेना ने अपनी सर्जरी के बाद सोशल मीडिया पर एक फनी और मोटिवेशनल पोस्ट शेयर किया.
शरत सक्सेना ने अपनी सर्जरी के बाद सोशल मीडिया पर एक फनी और मोटिवेशनल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने अस्पताल के बेड से लेकर घर वापसी तक की तस्वीरें साझा कीं. पहली फोटो में वह अस्पताल के बिस्तर पर मुस्कुराते हुए नजर आए, जिस पर ‘Surgery done’ लिखा था. इसके अलावा, कार में सफर करते हुए और परिवार के साथ जश्न मनाते हुए उनकी तस्वीरें भी सामने आईं. इन तस्वीरों पर कैप्शन लिखा था “No More Soup!!” और “No More Walking Stick!!”
View this post on Instagram



