कपिल शर्मा के गणेश उत्सव में पहुंचीं अफसाना खान, धर्म को लेकर ट्रोलर्स ने घेरा, बोले- ‘शर्म करो’

Last Updated:September 15, 2026, 15:52 IST
अफसाना खान कपिल शर्मा के घर गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुईं. तस्वीरें शेयर करने पर कुछ यूजर्स ने उन्हें धर्म को लेकर ट्रोल किया, जबकि कुछ ने उनका समर्थन किया.फोटो साभार: Insta/itsafsanakhan
पंजाबी सिंगर और ‘बिग बॉस 15’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं अफसाना खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. दरअसल, हाल ही में अफसाना कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के घर गणपति सेलिब्रेशन में पहुंचीं. उन्होंने इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें वह पति और सिंगर-म्यूजिक प्रोड्यूसर साज के साथ नजर आईं.
तस्वीरों में अफसाना भगवान गणेश की मूर्ति के सामने बैठी दिखाई दीं और कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ के साथ भी पोज दिया. पोस्ट सामने आते ही जहां कई लोगों ने उन्हें प्यार दिया, वहीं कुछ यूजर्स ने उनके धर्म को लेकर सवाल उठाते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.
गणपति उत्सव में पहुंचीं अफसाना खानअफसाना ने गणपति सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ”मैंने कपिल पाजी और गिन्नी भाभी के घर गणपति चतुर्थी मनाई. यह दिन प्यार, खुशी और मस्ती से भरा रहा. मिक्का पाजी के घर गणपति बप्पा के दर्शन करके काफी खुशी हुई.”
View this post on Instagram



