Ramayana Cast: रणबीर की ‘रामायण’ में कौन बने भरत, शत्रुघ्न और लक्ष्मण, एक को बजरंग बली के चमत्कार से मिला रोल

Last Updated:September 15, 2026, 19:05 IST
Ramayana Cast: रणबीर कपूर की रामायण में कास्टिंग से अब धीरे धीरे खुलासा होने लगा है. अब राम के भाई भरत, शत्रुघ्न और लक्ष्मण के किरदारों से बड़ी जानकारी सामने आई है. एक्टर्स ने बताया कि उन्हें कैसे नितेश तिवारी की फिल्म में रोल मिला.
आदिनाथ कोठारे-भरत (दाएं) और रवि दुबे-लक्ष्मण (बाएं) (फोटो: टी-सीरीज/YouTube)
गणेश चतुर्थी के मौके पर रामायण का पहला गाना जय जय राम रिलीज हुआ, जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया. इसी के साथ अब रामायण की कास्ट की भी बड़ी डिटेल सामने आई है. दरअसल जय जय गाने के दृश्यों में राम-सीता के बहन भाइयों की झलकियां साफ नजर आई हैं. चलिए रामायण की कास्ट बताते हैं.
रामायण में प्रभु राम के रूप में रणबीर कपूर नजर आएंगे तो सीता के रूप में साई पल्लवी. अब राम के भाई भरत के किरदार की डिटेल सामने आई. इस किरदार को मराठी एक्टर आदिनाथ कोठारे प्ले करेंगे. वह मराठी जगत के बड़े नाम है और अब नितेश तिवारी की रामायण में बड़ा रोल प्ले करेंगे.
रामायण में कौन बना भरतPTI से बातचीत में आदिनाथ ने इस रोल के बारे में बात करते हुए कहा कि ये रोल उनके लिए जिंदगी और करियर के सफर को बदलने वाला है. ये बहुत ही बड़ा अवसर है. उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें ये रोल ऑडिशन के जरिए मिला. मुकेश छाबड़ा के ऑफिस में उन्होंने ऑडिशन दिया था. इसके बाद वह शॉर्टलिस्ट हुए.
View this post on Instagram



