जयपुर-जोधपुर में री-पोलिंग की गिनती आज, शिवगंज में BJP की नाराजगी, नाथद्वारा में बवाल

Last Updated:September 17, 2026, 07:14 IST
Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live: राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजों की तस्वीर आज और साफ होगी. जयपुर और जोधपुर में पुनर्मतदान वाले बूथों की मतगणना सुबह 8 बजे से होगी. जयपुर के वार्ड-9, 18, 25 और 34 के पांच बूथो…और पढ़ें
राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजों की तस्वीर आज और साफ होगी
Rajasthan Nikay Chunav Live: राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजों की तस्वीर आज और साफ हो जाएगी. जयपुर और जोधपुर में पुनर्मतदान वाले बूथों की मतगणना सुबह 8 बजे से होगी. जयपुर में ईवीएम में तकनीकी खराबी के बाद वार्ड-9, 18, 25 और 34 के पांच मतदान केंद्रों पर बुधवार को री-पोलिंग कराई गई थी. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 4,372 मतदाताओं ने मतदान किया. आज वार्ड-9 के बूथ 111, वार्ड-18 के बूथ 235, वार्ड-25 के बूथ 343 और वार्ड-34 के बूथ 477 व 484 की मतगणना होगी. इसके बाद इन वार्डों के चुनाव परिणाम की स्थिति स्पष्ट होगी. जोधपुर नगर निगम के वार्ड-50 के मतदान केंद्र संख्या 338 पर भी बुधवार को पुनर्मतदान हुआ था. आज सुबह 8 बजे इसकी मतगणना होगी. जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन ने मतगणना को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. मतगणना कक्ष और स्ट्रांग रूम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी. प्रत्येक तीन मतगणना टेबल पर एक सांख्यिकी कर्मचारी तैनात रहेगा.
September 17, 202607:14 IST
जयपुर निकाय चुनाव: पांच बूथों की री-पोलिंग की गिनती आज
जयपुर नगर निकाय चुनाव के नतीजों का आज अंतिम अपडेट सामने आएगा. ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण बुधवार को जयपुर के चार वार्डों के पांच मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया गया था. वार्ड-9 के बूथ संख्या 111, वार्ड-18 के बूथ 235, वार्ड-25 के बूथ 343 और वार्ड-34 के बूथ 477 व 484 पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ. इन बूथों पर कुल 4,372 मतदाताओं ने मतदान किया. आज सुबह 8 बजे से इन सभी बूथों की मतगणना शुरू होगी. पुनर्मतदान के नतीजे सामने आने के बाद वार्ड-9, 18, 25 और 34 के चुनाव परिणाम की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी.
September 17, 202607:14 IST
जोधपुर निकाय चुनाव: वार्ड 50 की री-पोलिंग की गिनती आज
जोधपुर नगर निगम चुनाव के वार्ड संख्या 50 के मतदान केंद्र संख्या 338 पर बुधवार को हुए पुनर्मतदान की मतगणना आज सुबह 8 बजे से होगी. जिला प्रशासन ने मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. मतगणना कक्ष और स्ट्रांग रूम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी. प्रशासन की निगरानी में पूरी मतगणना प्रक्रिया संपन्न होगी. प्रत्येक तीन मतगणना टेबल पर एक सांख्यिकी कर्मचारी तैनात रहेगा. पुनर्मतदान के बाद अब वार्ड 50 के परिणाम का इंतजार है. मतगणना पूरी होने के साथ ही इस वार्ड के चुनाव परिणाम की तस्वीर साफ हो जाएगी.
September 17, 202607:14 IST
शिवगंज में भाजपा की टिकट पर नाराजगी, दिनेश बिंदल ने जताया विरोध
शिवगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर भाजपा में नाराजगी सामने आई है. अध्यक्ष पद के लिए दिनेश बिंदल और कुंदनमल अग्रवाल के नाम चर्चा में थे, लेकिन पार्टी ने कुंदनमल अग्रवाल को अधिकृत प्रत्याशी बनाया. टिकट नहीं मिलने से नाराज दिनेश बिंदल एसडीएम कार्यालय से अपनी कार तक पैदल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने राज्य मंत्री ओटाराम के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की. दिनेश बिंदल ने कहा, “कोई मेरे हाथ नहीं लगाएगा, मुझे अब घर जाना है.” इस घटनाक्रम के बाद शिवगंज में भाजपा के भीतर नाराजगी और चर्चाओं का दौर तेज हो गया. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के चयन को लेकर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है.
September 17, 202607:13 IST
राजसमंद में सभापति पद के लिए भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों का नामांकन
राजसमंद नगर परिषद में सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सियासी हलचल देखने को मिली. भाजपा की ओर से अनीता पालीवाल ने सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया. उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर ओम प्रभा के समक्ष अपना नामांकन पेश किया. वहीं कांग्रेस की ओर से चुन्नीलाल पंचोली, मोहन और भूरामल ने भी सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया. नामांकन की अंतिम तिथि पर दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है. अब नामांकन पत्रों की जांच और आगे की चुनावी प्रक्रिया के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी. राजसमंद नगर परिषद में सभापति पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं.
September 17, 202607:13 IST
नाथद्वारा में भाजपा पार्षद लापता, बेटे ने लगाया अपहरण का आरोप
नाथद्वारा के वार्ड नंबर 4 से भाजपा पार्षद प्रदीप काबरा के लापता होने का मामला गर्मा गया है. उनके बेटे धर्मेंद्र काबरा ने पिता के अपहरण का आरोप लगाया है. धर्मेंद्र ने कहा कि उनके पिता की जान को खतरा है. उनके मुताबिक प्रदीप काबरा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने जोधपुर से नाथद्वारा के लिए निकले थे, लेकिन अचानक बीच रास्ते से लापता हो गए. धर्मेंद्र काबरा ने बताया कि मामले को लेकर एसपी कार्यालय में शिकायत दी गई है. उन्होंने कहा कि परिवार को पिता की सुरक्षा को लेकर चिंता है. प्रदीप काबरा के बेटों ने मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है.
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
September 17, 2026, 07:11 IST



