Entertainment

‘खुद के गिरेबान में झांके’, कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर भड़का पाकिस्तानी एक्टर, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Last Updated:September 17, 2026, 10:50 IST

पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर अली जफर अपनी फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ की को-स्टार कैटरीना कैफ के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं. प्रेगनेंसी के बाद कैटरीना के बदले लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही बॉडी शेमिंग पर अली ने कड़ा ऐतराज जताया है. ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए अली ने पुरुषों से महिलाओं पर बनावटी ब्यूटी स्टैंडर्ड्स थोपना बंद करने की अपील की. उन्होंने कहा कि कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता, इसलिए दूसरों को नीचा दिखाने के बजाय हमें थोड़ी संवेदनशीलता और समझदारी दिखानी चाहिए.

ख़बरें फटाफट

कैटरीना की बॉडी शेमिंग पर भड़का पाक एक्टर, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाबZoomकैटरीना कैफ के सपोर्ट में उतरे पाकिस्तानी एक्टर अली जफर.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपने बदले हुए लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर उनकी नई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हैं, जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर हैं. अब फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ में काम कर चुके पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने कैटरीना कैफ का खुलकर सपोर्ट किया है. सोशल मीडिया पर कैटरीना के प्रेगनेंसी के बाद बदले लुक को लेकर जिस तरह से बॉडी शेम और ट्रोल किया जा रहा है, उस पर अली ने सख्त ऐतराज जताया है. उन्होंने पुरुषों को आइना दिखाते हुए सवाल किया कि वे महिलाओं पर खूबसूरती के आखिर किस तरह के पैमाने थोप रहे हैं.

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में अली जफर ने कैटरीना की पुरानी और मौजूदा तस्वीरों की तुलना करने वाले ट्रोल्स को जमकर लताड़ लगाई. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी की शारीरिक बनावट पर कमेंट करने के बजाय थोड़ी सहानभूति और समझदारी दिखाएं. अली ने साफ किया कि वह सालों से इस तरह की घटिया ट्रोलिंग के खिलाफ आवाज उठाते आ रहे हैं.

अली जफर ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

अली जफर कहते हैं, ‘हम सभी को अपने गिरेबान में झांकने की सख्त जरूरत है. खास तौर पर एक पुरुष होने के नाते अगर मैं यह बात कह रहा हूं, तो मुझे लगता है कि हमें खुद में सुधार करना ही होगा. गलतियां इंसान से ही होती हैं, कोई भी परफेक्ट नहीं है. लेकिन अपनी भूल को पहचानकर उसे सुधारना सबसे ज्यादा मायने रखता है. अगर पुरुषों के नजरिए से सीधे बात करें, तो मर्द होने के अहंकार में हम किसी भी महिला, उसके शरीर, उसकी सोच और उसके जीने के तरीके को बहुत अजीब नजर से देखते हैं. अगर कोई औरत हमारे बनाए पैमाने पर खरी नहीं उतरती, तो हम तुरंत उसे नीचा दिखाने में लग जाते हैं.’

समय के साथ बदलती है सुंदरता की परिभाषा

महिलाओं पर थोपे जाने वाले बनावटी ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर कड़ा ऐतराज जताते हुए अली ने आगे कहा, ‘यह पूरी तरह से गलत सोच है. हर इंसान अपनी जिंदगी में किसी न किसी लड़ाई से जूझ रहा होता है और हमें अंदाजा भी नहीं होता कि सामने वाला किस दौर से गुजर रहा है. इसलिए हमें दूसरों के प्रति संवेदनशील, दयालु और सहृदय होना चाहिए. इतिहास उठाकर देखें तो समय के साथ सुंदरता की परिभाषाएं बदलती रही हैं. एक दौर आया जब महिलाओं के लिए जीरो फिगर का ट्रेंड चला, वहीं पुरुषों के लिए भी सिक्स-पैक एब्स का प्रेशर बना दिया गया जो कि न तो प्रैक्टिकल है और न ही सेहतमंद. हर वक्त दूसरों में कमियां निकालना बंद करना होगा, आखिरकार हम सब इंसान हैं और हमारे पास एक-दूसरे के साथ बेहतर बर्ताव करने का विकल्प हमेशा रहता है.’

अली जफर ने पुरुषों को दी खास नसीहत

अली जफर ने अपनी बात खत्म करते हुए आखिर मे कहा, ‘हम सब का अपना एक अतीत होता है. अगर मैं किसी के रंग-रूप या लुक्स को लेकर उस पर तंज कसूं, तो मुझे खुद पर शर्म आएगी. हम मर्दों को अपने अंदर झांकना होगा और यह कसम खानी होगी कि हम ऐसी घटिया हरकत दोबारा न करें. हर औरत की अपनी जिंदगी है, उसका अपना बीता हुआ कल, आज और आने वाला कल है. उसे अपनी मर्जी से जीने दीजिए और आप अपनी जिंदगी में ध्यान दीजिए.’

मां बनने के बाद बदला कैटरीना कैफ का लुक

बीते साल नवंबर में पति विक्की कौशल के साथ कैटरीना कैफ ने बेटे विहान का स्वागत किया  है. हाल ही में कैटरीना मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के गणपति उत्सव में नजर आई थीं. काफी वक्त बाद सामने आई कैटरीना की प्रेगनेंसी से पहले और बाद की तस्वीरें शेयर करके ट्रोलर्स उनके बदले हुए लुक पर तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे. यह पहली बार नहीं है जब कैटरीना को निशाना बनाया गया हो. इससे पहले अगस्त में जब वह फिल्ममेकर कुकू कोहली की प्रार्थना सभा में पहुंची थीं, तब भी उन्हें बॉडी शेम किया गया था.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

September 17, 2026, 10:50 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj