बाड़ेबंदी के बीच दिनेश भट्ट की तबीयत बिगड़ी, पारस सिंघवी बने नए प्रत्याशी.

Last Updated:September 17, 2026, 15:07 IST
Udaipur Mayor Election: उदयपुर नगर निगम महापौर चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है. पार्षदों की बाड़ेबंदी के दौरान महापौर पद के सबसे प्रबल दावेदार दिनेश भट्ट की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके अस्वस्थ होने के बाद पार्टी ने अपनी रणनीति बदलते हुए अचानक पारस सिंघवी को अपना नया महापौर प्रत्याशी घोषित कर दिया है.
Udaipur Mayor Election: उदयपुर में बड़ा उलटफेर, अस्पताल में भर्ती दिनेश भट्ट की जगह पारस सिंघवी बने प्रत्याशी
Udaipur: राजस्थान के उदयपुर नगर निगम महापौर चुनाव में अचानक एक बड़ा और चौंकाने वाला राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. महापौर पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे दिनेश भट्ट की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. निकाय चुनाव में पार्षदों की खरीद-फरोख्त और क्रास वोटिंग के डर से चल रही बाड़ेबंदी के बीच यह उलटफेर हुआ है.
बताया जा रहा है कि बाड़ेबंदी के दौरान ही दिनेश भट्ट को स्वास्थ्य संबंधी अचानक परेशानी महसूस हुई. आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर से समर्थकों में खासी चिंता फैल गई है.
महापौर की रेस में सबसे आगे थे भट्टउदयपुर महापौर पद के लिए पार्टी के भीतर दिनेश भट्ट को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था. उनका नाम लगभग तय था और समर्थक भी उनके नाम की औपचारिक घोषणा का इंतजार कर रहे थे. लेकिन ऐन चुनाव के वक्त अचानक स्वास्थ्य खराब होने की वजह से पूरा राजनीतिक समीकरण ही बदल गया. पार्टी आलाकमान को भी तुरंत स्थिति को संभालते हुए अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा.
पारस सिंघवी के नाम का हुआ अचानक ऐलानदिनेश भट्ट के अस्पताल में भर्ती होने के बाद, महापौर पद के प्रत्याशी को लेकर संशय खड़ा हो गया था. महापौर प्रत्याशी के रूप में अचानक पारस सिंघवी के नाम की घोषणा कर दी गई.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Udaipur,Udaipur,Rajasthan
First Published :
September 17, 2026, 15:07 IST



