गणेश उत्सव में उदयपुर घूमने का प्लान, 5 पंडालों में मिलेगा बप्पा के खास दर्शन

Last Updated:September 18, 2026, 14:43 IST
गणेश उत्सव शुरू होते ही झीलों की नगरी उदयपुर भक्ति और उत्सव के रंग में रंग जाती है. शहर के गली-मोहल्लों से लेकर प्रमुख चौराहों तक भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं देखने को मिलती है. खूबसूरत थीम पर पंडाल सजाए जाते हैं. अगर आप भी गणेश उत्सव के दौरान उदयपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं यहां आपको गणपति दर्शन के साथ ऐसा उत्सवी माहौल देखने को मिलेगा. ये आपकी उदयपुर की यात्रा को और भी यादगार बना सकता है. तो आइए जानते हैं शहर के उन पांच गणेश पंडालों के बारे में, जहां इस गणेश उत्सव में जरूर जाना चाहिए.
उदयपुर में गणेश उत्सव की शुरुआत होते ही शहर का माहौल भक्तिमय हो जाता है. जगह-जगह भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं. अलग-अलग थीम पर आकर्षक पंडाल सजाए जाते हैं. अगर आप भी गणेश उत्सव के दौरान उदयपुर घूमने आ रहे हैं और यहां के खास गणेश पंडाल देखना चाहते हैं तो शहर के इन पांच पंडालों में जरूर जा सकते हैं. इन पंडालों की खास बात यह है कि यहां केवल गणपति दर्शन ही नहीं, बल्कि हर दिन होने वाले अलग-अलग आयोजन और आकर्षक डेकोरेशन भी लोगों को अपनी ओर खींचते हैं.
मन्नत चा राजा: शहर के चर्चित गणेश पंडालों में मन्नत चा राजा का नाम भी शामिल है. यहां गणेश उत्सव के दौरान आकर्षक पंडाल तैयार किया जाता है. पंडाल की सजावट और भगवान गणेश की प्रतिमा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. हर दिन यहां अलग-अलग आयोजन रखे जाते हैं. इससे शाम के समय पंडाल में खास रौनक देखने को मिलती है.
उदयपुर चा राजा: उदयपुर चा राजा भी गणेश उत्सव के दौरान आकर्षण का केंद्र रहता है. यहां गणपति की भव्य प्रतिमा के साथ पंडाल को खास तरीके से सजाया जाता है. हर दिन होने वाले कार्यक्रमों के कारण यहां लोगों की भीड़ देखने को मिलती है. परिवार के साथ गणेश दर्शन करने के लिए लोग यहां पहुंचते हैं.
Add as Preferred Source on Google
गवरी चौक का राजा: गवरी चौक का राजा भी शहर के पुराने और चर्चित गणेश पंडालों में शामिल है. गणेश उत्सव के दौरान यहां भक्तों की भीड़ रहती है. पंडाल की सजावट के साथ यहां होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन इसे खास बनाते हैं. शाम के समय यहां उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलता है.
बाल गणेश पंडाल, सुथारवाड़ा: सुथारवाड़ा का बाल गणेश पंडाल भी गणेश उत्सव के दौरान खास आकर्षण रहता है. यहां भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन के साथ पंडाल की सजावट देखने के लिए लोग पहुंचते हैं. बच्चों और परिवारों के लिए यहां का माहौल खास रहता है. गनेश उत्सव के दौरान अलग-अलग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं.
गजराज मित्र मंडल, अमल का कांटा: अमल का कांटा क्षेत्र में गजराज मित्र मंडल की ओर से लगाया जाने वाला गणेश पंडाल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहता है. यहां हर साल गणेश उत्सव को खास अंदाज में मनाया जाता है. पंडाल की सजावट से लेकर आयोजन तक में स्थानीय लोगों की भागीदारी देखने को मिलती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
September 18, 2026, 14:41 IST



