‘बाहर मिल तेरेको येड़ा काटिंगा’ ‘बिग बॉस 20’ में यंग- काजी में हुई भयंकर लड़ाई, रैपर ने सिंगर को दी मारने की धमकी

Last Updated:September 26, 2026, 08:13 IST
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 में वीकेंड का वार से ठीक पहले जमकर बवाल मच गया है. रीति तिवारी के गालियां देने वाले विवाद के बाद अब टास्क में काजी तौकीर और रैपर यंग डीएसए के बीच भयंकर धक्का मुक्की हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि काजी ने गुस्से में अपनी टी शर्ट फाड़ दी वहीं यंग ने मारने की धमकी दे डाली. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जानिए बिग बॉस 20 के इस नए ड्रामे की पूरी रिपोर्ट. यंग और काजी में हुई भयंकर लड़ाई (फोटो साभार-instagram @jiohotstarreality)
नई दिल्ली: रियलिटी शो ,बिग बॉस 20, में इन दिनों हर रोज नया हंगामा देखने को मिल रहा है. वीकेंड का वार से ठीक पहले घर का माहौल बहुत ज्यादा गरम हो गया है. सलमान खान के सामने जाने से पहले घर के कंटेस्टेंट्स आपस में बुरी तरह भिड़ गए हैं. कल यानी शुक्रवार के एपिसोड में देखने को मिला की जीत हासिल करने के चक्कर में घरवाले हाथापाई तक पर उतर आए हैं.
कैप्टेंसी के इस नए टास्क के दौरान काजी तौकीर और रैपर यंग डीएसए के बीच भयंकर लड़ाई हो गई है. जहां काजी गुस्से में अपनी शर्ट फाड़कर फेंक देते हैं.
गेंद छीनने के चक्कर में बिगड़ी बात
बिग बॉस ने घरवालों को एक नया टास्क दिया था. इस टास्क में सभी को जोड़ियां बनाकर एक दूसरे को गेंद पास करनी थी. इसी दौरान काजी तौकीर ने यंग डीएसए से गेंद छीनने की कोशिश की. इस पर यंग ने कहा कि उनके पैर में चोट लगी है और वो इस तरह धक्का नहीं दे सकते. लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई और दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि काजी ने गुस्से में आकर अपनी टी शर्ट फाड़ दी और यंग को मार के दिखाने की खुली चुनौती दे दी. वहीं यंग भी रुके नहीं उन्होंने कहा- तू बाहर मिल आड़ा काटेंगा तेरेको.
रीति तिवारी की गालियों से भी मचा बवाल
इससे पहले भी घर में रोस्टिंग टास्क के दौरान बहुत बड़ा विवाद हुआ था. माही विज और आम्रपाली दुबे की टीमों के बीच हुए इस टास्क में रीति तिवारी ने अपनी सारी हदें पार कर दी थीं. उन्होंने नेशनल टीवी पर काजी तौकीर और उदिति सिंह को गंदी गालियां दी थीं. गालियां सुनकर पूरे घर का पारा हाई हो गया था और नौबत मारपीट तक आ गई थी. लेकिन घरवालों ने बीच बचाव करके मामले को किसी तरह शांत कराया था.
View this post on Instagram



