इजरायली महिला का बिना अनुमति वीडियो बनाकर किया वायरल, अजमेर पुलिस ने मध्यप्रदेश से 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Last Updated:September 30, 2026, 15:09 IST
Ajmer Viral Video Case: अजमेर के अजयसर कुंड में इजरायली महिला का बिना अनुमति आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में गंज थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार घटना 9 अक्टूबर 2022 की है. वीडियो वायरल होने की जानकारी के बाद सोशल मीडिया सेल ने जांच शुरू की. संदिग्ध इंस्टाग्राम ID, मोबाइल डिटेल, CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई.
ख़बरें फटाफट
अजमेर पुलिस ने मध्यप्रदेश से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
अजमेर: अजयपाल बाबा अजयसर के कुंड में इजरायली महिला का बिना अनुमति आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में गंज थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 9 अक्टूबर 2022 को महिला का वीडियो बनाया था, जिसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.
जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की जानकारी जिला सोशल मीडिया सेल के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. संदिग्ध इंस्टाग्राम आईडी और मोबाइल डिटेल जुटाई गई. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई.
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कियापुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के माचलपुरा क्षेत्र में दबिश देकर तीन संदिग्धों को तलाशा. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात स्वीकार की. पुलिस ने आरोपियों की इंस्टाग्राम आईडी की जांच की, जिसमें आपत्तिजनक वीडियो वायरल होना पाया गया. इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर प्रसारितगिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन गुर्जर (30) पुत्र भेरूलाल गुर्जर निवासी गादिया मजारा खोयारा, थाना माचलपुर, मध्यप्रदेश, दयाराम (30) पुत्र बापूलाल निवासी कुंडी बेग, थाना माचलपुर और जुझार गुर्जर (25) पुत्र गोपाल गुर्जर निवासी कुंडी बेग, थाना माचलपुर के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण संख्या 246/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 75(2), 75(3), 77, 79, 296(बी), 352 और 3(5) के तहत कार्रवाई की है. मामले में वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.
तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिसकार्रवाई एएसपी शहर एवं मुख्यालय हिमांशु जांगिड़ के सुपरविजन और सीओ दरगाह हर्षित शर्मा के निर्देशन में की गई. गंज थाना अधिकारी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में रणवीर सिंह, लाल सिंह, राजेश, सुभाष, मुकेश और इंद्र सिंह की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों को आधार बनाकर आरोपियों की पहचान की.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
September 30, 2026, 15:09 IST



