Entertainment

परिणीति चोपड़ा की ‘शक’ के सस्पेंस में उलझे राघव चड्ढा, सस्पेंस ने घूमा दिया माथा, आखिर किडनैपर कौन था?

Last Updated:October 01, 2026, 14:26 IST

परिणीति चोपड़ा की वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. पति राघव चड्ढा ने सीरीज की तारीफ करते हुए इसे देखने की अपील की. सीरीज में परिणीति, जेनिफर विंगेट और ताहिर राज भसीन हैं.परिणीति चोपड़ा की 'शक' के सस्पेंस में उलझे राघव चड्ढा, सस्पेंस से हुए इप्रेसZoomImage: Insta/Raghav Chadha

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की साइकोलॉजिकल मिस्ट्री थ्रिलर वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. गुरुवार को अभिनेत्री के पति राघव चड्ढा ने सीरीज की तारीफ करने के साथ-साथ सभी से इसे देखने की अपील भी की. राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर सीरीज के स्क्रीनिंग की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें परिणीति और राघव चड्डा के साथ सीरीज की पूरी टीम नजर आ रही है.

राघव चड्ढा ने सीरीज की सराहना करते हुए लिखा, “फिल्म ‘शक’ ने मुझे आखिरी तक बांधे रखा. इसका सस्पेंस लगातार बढ़ता रहता है, हर एपिसोड के साथ आप जो जानते हैं उस पर ही शक होने लहता है. आखिर में मेरे मन में बस एक ही सवाल था- किडनैपर कौन था? सबसे करीबी दोस्तों और परिवार के साथ प्रीमियर और भी खास बन गया. पूरी कास्ट आपको कहानी में खींच लेती है.”

राघव चड्ढा ने की पत्नी की सीरीज की तारीफउन्होंने अपनी पत्नी और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के अभिनय की सराहना करते हुए लिखा, “आपने क्या कमाल का अभिनय किया है, अन्विता के किरदार को सच में जी लिया. एक गर्वित पति होने के अलावा कहूं तो ये वाकई में दिल थाम देने वाली सीरीज है. आप सभी नेटफ्लिक्स पर सीरीज ‘शक’ देखिए. सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है.”

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj