Aaj Ka Tula Rashifal I तुला राशि वालों के लिए रविवार का दिन लेकर आया खास संकेत, जानें क्या करें

Last Updated:October 03, 2026, 12:54 IST
Aaj Ka Tula Rashifal 4 October 2026: तुला राशि वालों के लिए 4 अक्टूबर का दिन करियर और व्यापार के लिहाज से अहम रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि पुराने संपर्कों से व्यापार में लाभ के योग हैं. जानें नौकरी, कारोबार, परिवार, स्वास्थ्य और सूर्य देव के अचूक उपाय से जुड़ा आज का राशिफल.
आज का तुला राशिफल 4 अक्टूबर 2026 (Aaj Ka Tula Rashifal). तुला राशि वालों के लिए 4 अक्टूबर का दिन कामकाज और नई योजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज आपको अपने करियर और व्यापार से जुड़े मामलों में कुछ अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं. दिन की शुरुआत किसी जरूरी काम की योजना बनाने या लंबे समय से अधूरे पड़े काम को पूरा करने में बीत सकती है. आपकी सक्रियता और निर्णय लेने की क्षमता आज आपको आगे बढ़ने में मदद कर सकती है.
अजमेर के ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, आज तुला राशि वालों के कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या काम की जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है. ऐसे में सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए नई योजना या काम में बदलाव को लेकर चर्चा हो सकती है. वहीं, नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छे अवसर की जानकारी मिल सकती है.
व्यापार में पुराने संपर्क आएंगे काम
व्यापार करने वाले तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई योजनाओं पर काम करने का रहेगा. पुराने संपर्कों से आपको लाभ मिल सकता है. किसी नए सौदे, समझौते या व्यापारिक साझेदारी की शुरुआत के संकेत भी मिल सकते हैं. हालांकि, महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा. आज किसी भी बड़े निवेश या कारोबारी फैसले से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें. आपकी समझदारी और धैर्य भविष्य में बेहतर परिणाम दिला सकते हैं. आर्थिक मामलों में जोखिम लेने के बजाय सोच-समझकर कदम उठाना आपके लिए बेहतर रहेगा.
परिवार को भी देना होगा समय
पारिवारिक जीवन की बात करें तो कामकाज की व्यस्तता के कारण आज आप परिवार को अपेक्षाकृत कम समय दे सकते हैं. ऐसे में काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्य की सलाह किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है. रिश्तों में संवाद बनाए रखने से गलतफहमियों से बचा जा सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन काम का दबाव अधिक होने पर थकान महसूस हो सकती है, इसलिए बीच-बीच में आराम करते रहें और अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें.
तुला राशि वालों का आज का अचूक उपाय
4 अक्टूबर को रविवार है और यह दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है. आज सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल भरें और उसमें रोली तथा लाल पुष्प डालकर सूर्य देव को अर्पित करें. सूर्य देव को जल अर्पित करते समय अपनी मनोकामना का स्मरण करें. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, यह उपाय आत्मविश्वास बढ़ाने और जीवन की बाधाओं को दूर करने में सहायक माना जाता है.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
October 03, 2026, 12:54 IST



