Rajasthan

स्कूल में टूटे हैंडपंप को चलाते रहे मासूम बच्चे, फिर खुद साफ की खाने की प्लेटें

Last Updated:October 03, 2026, 20:49 IST

Rajsamand School Viral Video: राजसमंद के भीम में शहीद रामलाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पाटिया का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बच्चे टूटे हैंडपंप से पानी पीते और अपनी खाने की प्लेटें खुद साफ करते दिख रहे हैं. इससे स्कूल की सुविधा

ख़बरें फटाफट

स्कूल में टूटे हैंडपंप को चलाते रहे मासूम बच्चे, फिर खुद साफ की खाने की प्लेटेZoomराजसमंद: टूटे हैंडपंप से पानी पीते दिखे बच्चे, खुद धो रहे खाने की प्लेट

राजसमंद. सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने के दावे किए जाते हैं, लेकिन राजसमंद के भीम से सामने आया एक वीडियो इन दावों पर सवाल खड़े कर रहा है. वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे टूटे हुए हैंडपंप को चलाकर पानी पीते दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं, बच्चे अपनी खाने की प्लेटें भी खुद ही साफ कर रहे हैं.

यह मामला भीम स्थित शहीद रामलाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पाटिया का बताया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं. लोगों का कहना है कि अगर स्कूल में पानी की व्यवस्था ठीक नहीं है तो छोटे बच्चों को इस तरह परेशानी क्यों उठानी पड़ रही है.

टूटे हैंडपंप से पानी पीते दिखे बच्चेवीडियो में स्कूल के छोटे बच्चे टूटे हुए हैंडपंप के पास नजर आ रहे हैं. बच्चे इसी हैंडपंप को चलाकर पानी पी रहे हैं. हैंडपंप की हालत देखकर यह भी सवाल उठ रहा है कि इसका इस्तेमाल बच्चों के लिए कितना सुरक्षित है. टूटा हुआ हैंडपंप स्कूल परिसर में बच्चों के लिए परेशानी के साथ खतरा भी बन सकता है. बच्चे रोजाना स्कूल में रहते हैं और पानी के लिए इसी जगह जाना पड़ता है. ऐसे में कभी भी कोई हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

खाना खाने के बाद प्लेटें भी खुद साफ कर रहे बच्चेवीडियो में बच्चे सिर्फ पानी के लिए परेशान नजर नहीं आ रहे, बल्कि खाना खाने के बाद अपनी-अपनी प्लेटें भी साफ करते दिखाई दे रहे हैं. बच्चों की यह स्थिति देखकर स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि स्कूल में बच्चों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होना जरूरी है. खासकर पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा में लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

पास में ही हैं जिम्मेदार विभागों के कार्यालयइस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूल के पास ही जिम्मेदार अधिकारियों के कार्यालय मौजूद हैं. बताया गया है कि सीबीईओ कार्यालय और भीम नगर पालिका कार्यालय स्कूल के आसपास ही हैं. इसके बावजूद स्कूल में टूटे हैंडपंप की स्थिति बनी हुई है. वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस व्यवस्था पर क्यों नहीं पड़ी.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरलस्कूल की बदहाल व्यवस्था से परेशान लोगों ने वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने जलदाय विभाग और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि बच्चों को पानी जैसी जरूरी सुविधा के लिए टूटे हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है. अगर समय रहते इसे ठीक नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे की स्थिति भी बन सकती है. फिलहाल वायरल वीडियो ने स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा शुरू कर दी है. अब देखने वाली बात होगी कि जलदाय विभाग और शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और स्कूल में बच्चों के लिए पानी की व्यवस्था कब तक ठीक होती है.

न्यूज18 वायरल वीडियो की पूरी तरह से पुष्टि नहीं करता है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

October 03, 2026, 20:49 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj