जूते में छिपा बैठा था यह सांप, नजर पड़ते ही घरवालों में मच गई अफरा-तफरी, ऐसे हुआ रेस्क्यू

Last Updated:October 06, 2026, 11:41 IST
Alwar Snake Rescue: अलवर के सूर्य नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जूते के अंदर सांप छिपा मिला. सांप दिखाई देने के बाद लोगों ने तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी. रेस्क्यूअर विवेक जायसवाल मौके पर पहुंचे और सावधानी से सांप को जूते से बाहर निकाला. जांच के दौरान पता चला कि यह घोड़ा पछाड़ सांप है, जो जहरीला नहीं होता. रेस्क्यूअर के मुताबिक यह सांप निशाचर होता है और मुख्य रूप से रात के समय सक्रिय रहता है. दिन या रात में सुरक्षित और एकांत जगह की तलाश में यह जूते जैसी जगहों में भी छिप सकता है. टीम ने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे वहां से हटा दिया. लोगों से अपील की गई कि बाहर रखे जूते पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह जांच लें और सांप दिखाई देने पर खुद पकड़ने के बजाय रेस्क्यू टीम को सूचना दें.अलवर के सूर्य नगर इलाके में जूते में सांप मिलने से मचा हड़कंप
अलवर. राजस्थान के अलवर जिला अंतर्गत सूर्य नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर में रखे जूते के अंदर सांप बैठा मिला. जूते के अंदर सांप होने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. किसी ने सांप को निकालने की कोशिश नहीं की. आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी. सूचना मिलने के बाद रेस्क्यूअर विवेक जायसवाल पहुंचे और स्थिति संभाली.
उन्होंने सबसे पहले लोगों को पीछे हटाया और सांप को रेस्क्यू करने का काम शुरू किया. विवेक जायसवाल ने सावधानी के साथ सांप को जूते से बाहर निकाला. रेस्क्यू के दौरान सामने आया कि जूते में मिला सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति का था. राहत की बात यह रही कि यह सांप जहरीला नहीं होता है. रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित तरीके से वहां से हटा दिया गया.
निशाचर होता है घोड़ा पछाड़ सांप
रेस्क्यूअर विवेक जायसवाल ने बताया कि जूते से निकाला गया सांप घोड़ा पछाड़ था. यह सांप जहरीला नहीं होता है. यह मुख्य रूप से निशाचर होता है और रात के समय अधिक सक्रिय रहता है. दिन के समय यह अक्सर सुरक्षित और एकांत जगहों में छिपा रहता है. इसी दौरान यह जूते जैसी किसी बंद और सुरक्षित जगह को भी छिपने के लिए इस्तेमाल कर सकता है.
रेस्क्यू टीम ने लोगों से की सावधानी की अपील
सांप के जूते के अंदर मिलने की घटना के बाद रेस्क्यू टीम ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. खासकर ऐसे जूते या सामान जो लंबे समय से बाहर या किसी सुनसान जगह पर रखे हों, उन्हें पहनने से पहले अच्छी तरह जांच लेना चाहिए. किसी जूते या घर के सामान में सांप दिखाई देने पर खुद उसे पकड़ने या बाहर निकालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. इसकी सूचना तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को देनी चाहिए. सूर्य नगर में भी लोगों ने समझदारी दिखाते हुए सांप को खुद पकड़ने के बजाय रेस्क्यू टीम को सूचना दी, जिसके बाद सांप को सुरक्षित तरीके से वहां से हटा दिया गया.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Alwar,Rajasthan
First Published :
October 06, 2026, 11:41 IST



