हाईवे पर जाम के बीच बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, कई सवारियां घायल; बावड़ी मंदिर के पास हादसा

Last Updated:October 08, 2026, 14:33 IST
Pragpura Bus Trailer Collision: प्रागपुरा इलाके में बावड़ी मंदिर के पास सवारियों से भरी लोक परिवहन बस ट्रेलर से टकरा गई. टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. फ्लाईओवर निर्माण के चलते हाईवे पर लगे जाम को हादसे की वजह बताया जा रहा है. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर यातायात सुचारू कराया.
ख़बरें फटाफट
सवारियों से भरी लोक परिवहन बस ट्रेलर से टकराई
कोटपूतली: कोटपूतली-पावटा इलाके से सड़क हादसे को लेकर एक दुखद खबर सामने आ रही है. प्रागपुरा इलाके के बावड़ी मंदिर के पास दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही सवारियों से भरी एक लोक परिवहन बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई. इस टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई.
अचानक हुए इस हादसे से आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और घायलों को बस से बाहर निकालने में सहायता की. इस दुर्घटना में बस में सवार कुल 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.
घायलों को अस्पताल में कराया भर्तीहादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए पावटा उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का इलाज किया. टक्कर के बावजूद कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली. चिकित्सकों के अनुसार, उपचार के बाद सभी घायल यात्रियों की स्थिति खतरे से बाहर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी.
जाम के कारण ओवरटेक करते समय हुआ हादसामिली जानकारी के अनुसार, हाईवे पर फ्लाईओवर निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसके कारण वहां जाम लगा रहता है. हाइवे पर निर्माण कार्य और वाहनों के कारण लगे जाम के बीच ओवरटेक करने के प्रयास में यह हादसा हुआ. बस ने आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी.
पुलिस ने जांच शुरू कीसड़क हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची प्रागपुरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाया. पुलिस ने यातायात को पूरी तरह से सुचारू करवाया. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लेकर हादसे के असली कारणों की जांच शुरू कर दी है, जिससे भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
October 08, 2026, 14:33 IST



