Entertainment

‘दुआ करते हैं कि आप आखिरी हों’ नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता के ‘ईविल डेड’ बयान पर भड़की फिल्म बिरादरी, दिखाया आईना

Last Updated:October 09, 2026, 14:57 IST

नाना पाटेकर के निधन से जहां तमाम फिल्मी सितारे दुखी हैं, वहीं तनुश्री दत्ता ने अपने बयान से लोगों को नाराज कर दिया है. फिल्म बिरादरी ने भी उनके बयान पर नाराजगी और दुख जताया है. ‘ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन’ ने बयान जारी करके कहा कि तनुश्री दत्ता का ‘ईविल डेड’ वाला बयान इंसानियत के खिलाफ है. उन्हें नाजुक मौके पर इस तरह के बयान से बचना चाहिए था.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside'दुआ करते हैं कि आप आखिरी हों' नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता के 'ईविल डेड' बयानZoomनाना पाटेकर के खिलाफ तनुश्री दत्ता बोलती रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@iamtanushreeduttaofficial)

नई दिल्ली: नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने आपत्तिजनक बयान दिया था, जिस पर ‘ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन’ (AICWA) ने नाराजगी जताई है. उन्होंने अपने बयान में तनुश्री दत्ता की आलोचना करते हुए कहा, ‘किसी व्यक्ति के निधन के बाद उनके बारे में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना इंसानियत के खिलाफ है. हमारी फिल्म इंडस्ट्री में किसी के निधन के बाद किसी ने भी ऐसा बयान नहीं दिया है. आप पहली हैं और हम दुआ करते हैं कि आप आखिरी हों. इस इंडस्ट्री के लोग जानते हैं कि ऐसे मौके पर क्या कहना है और कब चुप रहना है. आपको अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए था.’

तनुश्री दत्ता ने 8 अक्टूबर को इंस्टाग्राम स्टोरी में वीडियो शेयर करके नाना पाटेकर के निधन पर रिएक्शन दिया था. उन्होंने ‘ईविल डेड’ कहकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया. उन्होंने नाना पाटेकर के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए चिंता जताई कि मीडिया का ध्यान उनके ‘ईविल डेड’ कमेंट पर टिक जाएगा. तनुश्री दत्ता को उनके निधन की सूचना तब मिली, जब वे एक इवेंट के लिए लखनऊ जाने की तैयारी कर रही थीं. वे बोलीं, ‘अब शाम को मीडिया ‘ईविल डेड’ पर दिलचस्पी लेगा. मैं अपना रिएक्शन तब दूंगी, जब समझ आ जाएगा कि मुझे किस तरह का रिएक्शन देना चाहिए.’

(फोटो साभार: X@aicwaofficial)

तनुश्री दत्ता संग रहा विवादतनुश्री दत्ता ने कुछ साल पहले नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिससे उनकी छवि पर बुरा असर पड़ा था. एक्ट्रेस का आरोप था कि 2008 की फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर ने गलत बर्ताव किया था. उन्होंने नाना पाटेकर के अलावा गणेश आचार्य, डायरेक्टर राकेश सारंग, प्रोड्यूसर सामी सिद्दीकी के खिलाफ शिकायत की थी.

अंतिम संस्कार में हुई देरीतनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर के आरोपों ने 2018 में बॉलीवुड में मीटू आंदोलन को हवा दी. उन्होंने तब महाराष्ट्र के महिला आयोग में शिकायत की और मामले में जांच की मांग की. ओशिवारा पुलिसथाने में 1 अक्टूबर 2018 को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई. गौरतलब है कि नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को घर पर कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, मगर बचाया नहीं जा सका. दिग्गज एक्टर का अंतिम संस्कार पुणे के स्थित उनके फॉर्म हाउस में होगा, जहां भारी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए मौजूद हैं. उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. पहले अंतिम संस्कार का समय 5 बजे तय था. मगर अब यह रात 9-10 बजे के बीच हो सकता है.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 08, 2026, 21:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj