कहीं अफीम तो कहीं डोडा-पोस्त और गांजा बरामद, ANTF की 5 बड़ी कार्रवाइयों से मचा हड़कंप, कई जिलों में छापेमारी

Last Updated:October 11, 2026, 21:14 IST
Rajasthan Drug Seizure: राजस्थान में एएनटीएफ ने पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में करीब 8 करोड़ 15 लाख रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए. जयपुर के गोविंदगढ़ में गांजे के 5200 पौधे नष्ट करवाए गए, जबकि बाड़मेर, जालोर, सीकर और श्रीगंगानगर में अफीम, डोडा-पोस्त और गांजा बरामद हुआ. बाड़मेर के खावड़िया में एएनटीएफ और नागाणा पुलिस ने खेत से 5.096 किलो अवैध अफीम का दूध जब्त कर 41 वर्षीय हरचंदराम जाट को गिरफ्तार किया.
ख़बरें फटाफट
राजस्थान में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन
जयपुर: राजस्थान में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (ANTF) ने एक बहुत बड़ा प्रहार किया है. प्रदेशभर में चलाए गए स्पेशल अभियानों के दौरान एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ बरामद किए हैं. इस संयुक्त और व्यापक कार्रवाई से ड्रग्स तस्करों के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है.
एएनटीएफ के आईजी विकास कुमार ने इस पूरे अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में की गई कुल पांच बड़ी कार्रवाइयों के दौरान लगभग 8 करोड़ 15 लाख रुपए के अवैध नशीले पदार्थ जब्त किए हैं. पुलिस की इस सख्त कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि राज्य में अवैध मादक पदार्थों के धंधे को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा.
पुलिस ने 41 वर्षीय आरोपी हरचंदराम जाट को गिरफ्तारइस अभियान के तहत कार्रवाई जयपुर ग्रामीण के गोविंदगढ़ इलाके में देखने को मिली, जहां एएनटीएफ ने गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया. टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए गांजे के 5200 हरे पौधे नष्ट करवाए. वहीं दूसरी ओर, बाड़मेर जिले के नागाणा थाना क्षेत्र के खावड़िया गांव में एएनटीएफ चौकी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपए की कीमत का 5.096 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया. इस मामले में पुलिस ने 41 वर्षीय आरोपी हरचंदराम जाट को गिरफ्तार कर लिया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया.
तस्करों पर जमकर गाज गिरीबाड़मेर और जयपुर के अलावा प्रदेश के कई जिलों में भी तस्करों पर जमकर गाज गिरी है. जालोर जिले के बागोड़ा में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 45.062 किलो डोडा-पोस्त और अवैध परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त किया तथा दो आरोपियों को दबोचा. इसी तरह सीकर जिले के नेछवा थाना क्षेत्र में 5.120 किलो गांजा और एक कार जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर इलाके में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 238 ग्राम अवैध अफीम बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया.
अवैध कारोबार से जुड़े अन्य बड़े चेहरों को भी बेनकाबएएनटीएफ और पुलिस की इन मिली-जुली कार्रवाइयों से यह साफ हो गया है कि राजस्थान में नशा तस्करों का नेटवर्क अब पुलिस के रडार पर है. इन पांचों अलग-अलग छापों और बरामदगी ने यह दिखा दिया है कि राज्य में अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है. पुलिस अब इन आरोपियों के पिछले संबंधों और नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य बड़े चेहरों को भी बेनकाब किया जा सके.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
October 11, 2026, 21:14 IST



