Rajasthan

Navratri Vrat Recipes I नवरात्रि में फलाहार के लिए बेस्ट है समा चावल की खिचड़ी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

Last Updated:October 14, 2026, 11:47 IST

Sama Rice Khichdi: नवरात्रि के व्रत में कुछ टेस्टी और पेट भरने वाला खाने का मन है, तो ट्राई करें समा चावल की खिचड़ी. धौलपुर की गृहिणी प्रभा शर्मा ने बताई आलू, मूंगफली, मखाने और ड्राई फ्रूट्स से बनने वाली इस स्वादिष्ट फलाहारी खिचड़ी की आसान रेसिपी, जो कम समय में तैयार हो जाती है.Amazon Prime DayTop Deals Inside

धौलपुर. नवरात्रि के दौरान महिलाएं नौ दिन तक व्रत रखती हैं, ऐसे में व्रत के दौरान कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ पेट भी भर दे. अगर आप भी नवरात्रि के व्रत में कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो समा चावल की खिचड़ी अच्छा भोजन है. यह खिचड़ी कम समय में आसानी से बनकर तैयार हो जाती है. इसमें समा चावल, आलू, मूंगफली, मखाने, काजू, बादाम और किशमिश का इस्तेमाल किया जाता है. इन चीजों से खिचड़ी का स्वाद बढ़ जाता है और शरीर को ऊर्जा देने में भी मदद मिलती है.गृहिणी प्रभा शर्मा बताती हैं कि नवरात्रि के व्रत में समा चावल की खिचड़ी घर पर आसानी से बनाई जा सकती है. इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता. पूरे दिन व्रत रखने के बाद शाम को इसे खाने से पेट भरता है, समा चावल की खिचड़ी मे इस्तेमाल होने वाली सामग्री व्रत के नियमों के अनुसार ही होती है.

इसे बनाने की रेसिपी

ग्रहणी प्रभा शर्मा बताती है समा चावल की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले समा चावल को अच्छी तरह धोकर करीब 30 मिनट तक पानी में भिगोकर रख दें. इसके बाद गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें दो से तीन चम्मच घी डालें, घी गर्म होने पर उसमें मूंगफली, मखाने, काजू, बादाम और किशमिश डालकर अच्छी तरह भून लें. इसके बाद भीगे हुए समा चावल का पानी निकाल दें और समा चावल को कढ़ाई में डाल दें. अब इसमें स्वादानुसार काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाएं, इसके बाद इतना पानी डालें कि समा चावल अच्छी तरह डूब जाएं।समा चावल को करीब पांच मिनट तक पकने दें. जब समा चावल अच्छी तरह पकने लगें, तो इसमें पहले से उबले हुए आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डाल दें.

अब खिचड़ी को धीमी आंच पर करीब दो मिनट तक और पकाएं. इस दौरान इसे हल्के हाथ से चलाते रहें, ताकि खिचड़ी कढ़ाई में चिपके नहीं. प्रभा शर्मा बताती हैं कि समा चावल, आलू, मूंगफली, मखाने और सूखे मेवों से बनी खिचड़ी स्वादिष्ट होने के साथ पेट भरने वाला भोजन भी है. इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती, यही वजह है कि नवरात्रि के दौरान कई महिलाएं इसे अपने घरों में बनाती हैं. व्रत में इसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिल सकती है. इसमें घी और सूखे मेवों की मात्रा अपनी जरूरत के अनुसार भी डाल सकते हैं.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Dhaulpur,Rajasthan

First Published :

October 14, 2026, 11:47 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj