National

Sahil Muskan Reaction on Death Penalty

Last Updated:October 14, 2026, 22:35 IST

मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी को मृत्युदंड की सजा सुनाई. दोनों को मेरठ कोर्ट में वर्चुअल पेश किया गया था. वहीं दोनों को फांसी की सजा मिलते ही मृतक सौरभ राजपूत के परिवार की आंखें नम हो गईं. कोर्ट में यह साबित हो गया कि मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या कर दी थी और फिर शव के पांच टुकड़े करके ड्रम में डाल दिए थे.Amazon Prime DayTop Deals Insideनीला ड्रम केस: जज ने सुनाई फांसी की सजा तो कैसा था साहिल और मुस्कान का हाल?Zoomमेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम वाले मर्डर केस में अदालत ने साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी को मृत्युदंड की सजा सुनाई है.

मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम वाले मर्डर केस में अदालत ने साहिल और मुस्कान को मृत्युदंड की सजा सुनाई है. जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोनों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई. कोर्ट ने इस दौरान महाभारत का जिक्र करते हुए कहा कि अपराधी को अपराध के लिए दंड देना ही धर्म है. इस फैसले के दौरान साहिल और मुस्कान की कोर्ट में वर्चुअल पेशी हुई. फांसी की सजा सुनते ही साहिल और मुस्कान जोर-जोर से रोने लगे.

सजा सुनते ही खाना-पीना छोड़ा

वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि फैसला आते ही उन दोनों ने खाना-पीना छोड़ दिया है. दोनों ने जेल प्रशासन से फांसी की सजा के खिलाफ अपील को लेकर भी सवाल किया. इस संबंध में उन्हें जानकारी दे दी गई है. अब आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत अपील का विकल्प उनके सामने है. वहीं फांसी की सजा के बाद जेल के अंदर दोनों की सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है. जेल प्रशासन दोनों को अलग-अलग रखकर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

सौरभ राजपूत के परिवार की आंखें हुईं नम

मेरठ कोर्ट के जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने साहिल और मुस्कान को बुधवार 14 अक्टूबर की शाम फांसी की सजा सुनाई तो फैसला सुनते ही सौरभ राजपूत के परिवार की आंखें नम हो गईं. सौरभ की मां ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘जो इंसाफ चाहते थे वो मिल गया. हमें बहुत अच्छा लग रहा है. बहुत संतुष्टि हो रही है फांसी की सजा हुई है. छोटी बेटी से हमारा कोई मतलब नहीं है. बड़ी बेटे को बिना किसी शर्त के अपने साथ रखेंगे.’

वहीं इस मामले में सौरभ राजपूत के वकील ने कहा, ‘यह फैसला नजीर बन गया है. अदालत ने हमारी और जनता की भावनाओं को समझते हुए बहुत अच्छा निर्णय दिया गया है. जजमेंट को पढ़ने के बाद आगे कह पाएंगे. अदालत ने दोनों को जघन्य हत्या का अपराधी माना है और अधिकतम सजा मृत्यु दंड की सजा दी गई है.’

कैसे हुई थी सौरभ राजपूत की हत्या?

याद दिला दें कि मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी और फिर उसके शव को पांच टुकड़े करके उन्हें नीले रंग के एक ड्रम में डाल दिया गया. इस हत्या की क्रूरता और शव को छिपाने के तरीके ने लोगों को झकझोर दिया था और यूपी सहित देशभर में इस हत्याकांड को लेकर गुस्सा देखा गया था.

पिछले साल 30 सितंबर को शुरू हुआ था ट्रायल

सौरभ राजपूत हत्याकांड जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस ने मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की. इसके बाद जिला अदालत में पिछले साल 30 सितंबर को मामले की सुनवाई शुरू हुई थी. मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने कुल 22 लोगों की गवाही कराई. इनमें उन लोगों की गवाही भी शामिल थी, जिनसे कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और शव को छिपाने के लिए इस्तेमाल किया गया नीला ड्रम खरीदा गया था.

इन गवाहों के बयान और जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों ने साहिल और मुस्कान के जुर्म को साबित कर दिया. जिला जज अरविंद कुमार की अदालत ने 30 सितंबर को मुस्कान और साहिल को हत्या के मामले में दोषी करार दिया था, जिसके बाद बुधवार को अदालत ने दोनों को मृत्युदंड सुनाया.

About the Authorसाद बिन उमर

साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी Hindi (hindi..com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.

कहां से …

और पढ़ेंLocation :

Meerut,Uttar Pradesh

First Published :

October 14, 2026, 16:48 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj