अब नए रूप में नजर आएगा केवलादेव नेशनल पार्क का मेन गेट, जानें पर्यटकों को क्या-क्या दिखेगा खास?

Last Updated:October 17, 2026, 17:41 IST
Bharatpur Keoladeo National Park New Look : भरतपुर के विश्व प्रसिद्ध केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा. पार्क प्रशासन पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने के लिए जल्द ही इस पर काम शुरू करेगा. भरतपुर का विश्व प्रसिद्ध केवलादेव नेशनल पार्क पांच गौरव में शामिल है, इसलिए इसे और अधिक विकसित किया जा रहा है. प्रवेश द्वार को नए स्वरूप में विकसित करने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है.
ख़बरें फटाफट
भरतपुर. भरतपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान आने वाले समय में नए और आकर्षक रूप में नजर आएगा. पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को प्रवेश करते ही एक नया और बेहतर नजारा देखने को मिलेगा. पार्क प्रशासन की ओर से इसके विकास और सौंदर्यीकरण की तैयारी की जा रही है. इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा और जल्द ही काम शुरू करने की योजना है.
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान देश-विदेश में अपनी जैव विविधता, प्राकृतिक सुंदरता और प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध है. हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक यहां पक्षियों को देखने और प्रकृति के बीच समय बिताने पहुंचते हैं. ऐसे में पार्क के मुख्य गेट को आकर्षक बनाने की योजना को पर्यटन सुविधाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
मुख्य प्रवेश द्वार को मिलेगा नया स्वरूप
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के डीएफओ चेतन कुमार ने लोकल 18 से खास बातचीत में बताया कि पार्क के मुख्य गेट का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा. भरतपुर का विश्व प्रसिद्ध केवलादेव नेशनल पार्क पांच गौरव में शामिल है, इसलिए इसे और अधिक विकसित किया जा रहा है. प्रवेश द्वार को नए स्वरूप में विकसित करने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस दिशा में जल्द ही काम शुरू करने की योजना है.
पर्यटकों को मिलेगा बेहतर अनुभवगेट को बेहतर और आकर्षक बनाने के साथ ही पार्क की खूबसूरती को और निखारने पर ध्यान दिया जाएगा. पार्क प्रशासन का उद्देश्य केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना है. प्रवेश द्वार किसी भी पर्यटन स्थल की पहली पहचान होता है. ऐसे में मुख्य गेट के नए स्वरूप में विकसित होने से पर्यटकों को पार्क में प्रवेश करते समय ही बदलाव देखने को मिलेगा.
पार्क के आकर्षण को बढ़ाने की तैयारीइससे पार्क की पहचान और आकर्षण को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भरतपुर की पहचान होने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है. यहां सर्दियों के मौसम में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों का आगमन होता है. अब मुख्य गेट के सौंदर्यीकरण और पर्यटन सुविधाओं के विकास की योजना के जरिए पार्क को और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Bharatpur,Bharatpur,Rajasthan
First Published :
October 17, 2026, 17:41 IST



