Rajasthan

Bharatpur Cattle Fair: राजस्थान के पशुपालकों के लिए खास मंच बना जसवंत मेला, पशुओं की गुणवत्ता की हो रही परख

Last Updated:October 20, 2026, 13:58 IST

Bharatpur Cattle Fair: भरतपुर के विश्व प्रसिद्ध श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेले में बेहतरीन नस्ल की भैंसों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. पशुओं की नस्ल, स्वास्थ्य, थन की बनावट और दुग्ध उत्पादन के आधार पर विजेताओं का चयन होगा. प्रथम विजेता को 5100 रुपये, द्वितीय को 3100 रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले पशुपालक को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा.

राजस्थान के भरतपुर में विश्व प्रसिद्ध श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेले में इन दिनों पशुपालन और पशु नस्लों की उत्कृष्टता देखने को मिल रही है.इस मेले में राजस्थान के विभिन्न जिलों से पशुपालक अपने बेहतरीन पशुओं को लेकर पहुंचते हैं.मेले में आयोजित पशु प्रतियोगिताएं पशुपालकों के लिए अपनी मेहनत अनुभव और पशुओं की गुणवत्ता प्रदर्शित करने का प्रमुख मंच होती है.

जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेले में पशु प्रतियोगिता के अंतर्गत भैंस वंश की विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जाते हैं.इनमें भैंसा-सांड, दुधारू भैंस, शुष्क भैंस और ओसर भैंस की प्रतियोगिताएं शामिल हैं.इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में प्रगतिशील पशुपालक उत्साह के साथ भाग लेते हैं. पशुपालक अपने पशुओं की बेहतर नस्ल, स्वास्थ्य और विशेषताओं के आधार पर प्रतियोगिता में स्थान बनाने का प्रयास करते हैं.

मेले में भाग लेने वाले पशुपालक अपने पशुओं के पालन-पोषण, खानपान और देखभाल पर विशेष ध्यान देते हैं.इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से पशुपालकों को अपने अनुभव साझा करने और दूसरे पशुपालकों से सीखने का अवसर भी मिलता है.वहीं पशुपालन के क्षेत्र में बेहतर नस्लों को प्रोत्साहित करने और पशुपालकों की मेहनत को पहचान दिलाने में भी यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

Add as Preferred Source on Google

इस बार पशुओं का चयन करने के लिए निदेशालय पशुपालन विभाग जयपुर की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है.इस कमेटी में डॉ. रामकिशन महावर, संयुक्त निदेशक, धौलपुर; डॉ. भावना यादव, उपनिदेशक, डीग; और डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, करौली शामिल हैं.कमेटी के सदस्य निर्धारित मानकों के अनुसार प्रतियोगिता में शामिल पशुओं का मूल्यांकन करते हैं.

पशुओं के चयन के दौरान नस्ल की विशेषताओं सामान्य स्वास्थ्य, थन की बनावट, प्रजनन क्षमता और दुग्ध उत्पादन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखा जाता है.इन मानकों के आधार पर पशुओं की गुणवत्ता का आकलन कर विजेताओं का चयन किया जाता है.ताकि उत्कृष्ट नस्लों और बेहतर पशुपालन पद्धतियों को प्रोत्साहन मिल सके

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता पशुपालक को 5,100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3,100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2,100 रुपये के चेक प्रदान किए जाते हैं इस तरह भरतपुर का श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला पशुपालकों को सम्मानित करने पशुधन की गुणवत्ता को बढ़ावा देने और पशुपालन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच बना हुआ है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

October 20, 2026, 13:58 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj