दिवाली के असली किंग है अमिताभ बच्चन, 2 बार जमकर बरसी थी मां लक्ष्मी की कृपा, ये रिकॉर्ड टूटने में 17 साल लग गए

Last Updated:October 27, 2026, 19:29 IST
Diwali Box Office: रणबीर कपूर की रामायण दिवाली पर क्या कमाल करती है, ये समय बताएगा. लेकिन अमिताभ बच्चन की दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दिवाली पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. जिसका रिकॉर्ड तोड़ने में शाहरुख खान को 17 साल लग गए थे.Image: Movie Poster
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर इस वक्त दिवाली रिलीज रामायण के चलते चर्चा में हैं. सबकी नजरें बॉक्स ऑफिस ओपनिंग पर ठहरी है कि आखिर रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फिल्म कितना कारोबार कर पाती है. अगर बात हो दिवाली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो इस मामले में अमिताभ बच्चन कहीं आगे हैं. साल 1978 में उनपर मां लक्ष्मी की जमकर कृपा बरसी थी. कई साल तक उनके नाम ये रिकॉर्ड था लेकिन आगे चलकर शाहरुख खान ने दिवाली पर उनका रिकॉर्ड धवस्त कर दिया था.
दरअसल हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ की. जिसमें उनके साथ रेखा, राखी और विनोद खन्ना जैसे तमाम सितारे नजर आए थे. ये फिल्म साल 1978 की दिवाली पर रिलीज हुई थी जिसे प्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में सलाम-ए-इश्क-मेरी जान जैसे गाने सुनाई दिए थे तो अमिताभ का डैशिंग लुक आजतक लोग नहीं भूले हैं.
592.31% का प्रॉफिट‘मुकद्दर का सिकंदर’ फिल्म ने दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर बिजली बम बनकर आग लगा दी थी. koimoi की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ का बजट 1.3 करोड़ रुपये था जिसने भारत में 9 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था तो वर्ल्डवाइड इसने 22 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. अमिताभ बच्चन रेखा की जोड़ी वाली फिल्म ने 592.31% का प्रॉफिट हासिल किया था.
बिग बी ने खुद तोड़ा रिकॉर्डसाल 1978 में Muqaddar Ka Sikandar सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. इसी के साथ ये दिवाली पर रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा प्रॉफिट हासिल करने वाली फिल्म भी नब गई थी. 7 साल तक ये रिकॉर्ड बिग बी के नाम ही रहा. फिर साल 1986 में खुद अमिताभ बच्चन ने अपना रिकॉर्ड तोड़ा. साल 1985 में वह मर्द फिल्म लेकर दिवाली पर हाजिर हुए और ये भी बड़ी ब्लॉकबस्टर निकली और फिर ये रिकॉर्ड मर्द फिल्म के नाम हो गया.
अमिताभ बच्चन की दिवाली पर रिलीज दो फिल्मेंमर्द फिल्म के कलेक्शन और बजट की बात करें तो ये करीब 1 करोड़ में बनकर तैयार हुई थी जिसने 8 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इस हिसाब से इसने 700% का जबरदस्त प्रॉफिट हासिल किया. इस तरह अमिताभ बच्चन कई साल तक दिवाली के किंग बने.
शाहरुख खान को लगे 17 सालमुकद्दर का सिकंदर फिल्म का 17 साल बाद अमिताभ बच्चन का रिकॉर्ड शाहरुख कान ने तोड़ा. शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 53 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन के साथ 1225% प्रॉफिट कमाने में कामयाब हुई और इसका बजट 4 करोड़ रुपये था.
About the AuthorVarshaSenior Sub Editor
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
October 27, 2026, 19:29 IST



