Rajasthan

Pushkar Animal Fair 2026: पुष्कर मेले में पशुओं की सेहत का खास ख्याल, मुफ्त इलाज से लेकर जांच तक की होगी सुविधा

Last Updated:October 28, 2026, 12:54 IST

Pushkar Animal Fair 2026: अजमेर के अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में ऊंटों, घोड़ों समेत अन्य पशुओं की सेहत का ध्यान रखने के लिए पशुपालन विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं. मेले में पशुओं को निशुल्क इलाज, मोबाइल वेटरनरी यूनिट और आधुनिक जांच सुविधाएं मिलेंगी. ऊंटों में रक्त परजीवी और त्वचा संक्रमण की जांच की जाएगी. वहीं, मोबाइल प्रयोगशाला से रक्त, मल और मूत्र के नमूनों की भी मुफ्त जांच होगी.

अजमेर. अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में पशुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पशुपालन विभाग ने विशेष तैयारियां की हैं. मेला अधिकारी डॉ. नवीन परिहार ने बताया कि पशुओं के मेले में पहुंचने से पहले ही पशु चिकित्सा दल तैनात कर दिए जाएंगे. मेले में आने वाले पशुओं को निशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी, लंबी दूरी का सफर तय करने के दौरान चोटिल होने, मौसम में बदलाव या स्थान परिवर्तन के कारण बीमार पड़ने वाले पशुओं को समय पर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए त्वरित कार्रवाई टीमें गठित की गई हैं, जो जरूरत पड़ने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर उपचार करेंगी.

डॉ. नवीन परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में पशुओं की बीमारियों की पहचान के लिए जांच की विशेष व्यवस्था भी की गई है. क्षेत्रीय रोग निदान संस्थान, अजमेर की मोबाइल प्रयोगशाला के माध्यम से पशुओं के रक्त, मल और मूत्र के नमूनों की निशुल्क जांच की जाएगी. वहीं मोबाइल वेटरनरी यूनिट मेले में बीमार या चोटिल पशुओं का मौके पर ही उपचार करेगी. इससे पशुओं को इलाज के लिए दूर नहीं ले जाना पड़ेगा और समय रहते बीमारी का पता लगाकर उचित उपचार शुरू किया जा सकेगा. पशुओं की सेहत पर नजर रखने और संक्रमण के मामलों की पहचान करने में भी यह व्यवस्था महत्वपूर्ण रहेगी.

ऊंटों में रक्त परजीवी और त्वचा संक्रमण की होगी जांचपुष्कर मेले में बड़ी संख्या में ऊंटों और घोड़ों के पहुंचने के मद्देनजर उनकी सेहत पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ऊंटों में रक्त परजीवी और त्वचा संक्रमण की आशंका को देखते हुए विशेषज्ञ टीम रक्त, त्वचा और मल के नमूने एकत्र करेगी. इन नमूनों की जांच के आधार पर बीमारी की पहचान कर आवश्यक उपचार किया जाएगा. पशुओं में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय रहते जांच और इलाज मिलने से उनकी स्थिति बिगड़ने से रोकी जा सकेगी. इसके साथ ही पशुओं की देखभाल और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी.

वन हेल्थ कार्यक्रम के तहत होगी रोगों की निगरानीसंक्रामक रोगों की पहचान और रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से वन हेल्थ कार्यक्रम के तहत निगरानी करेंगे. इसके लिए आवश्यक नमूने एकत्र कर जांच की जाएगी ताकि संभावित रोगों का समय रहते पता लगाया जा सके. इसके अलावा जयपुर की हेल्प इन सफरिंग और ब्रूक्स संस्थाएं भी पुष्कर मेले में ऊंटों और घोड़ों को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएंगी. विभागीय टीमों और स्वयंसेवी संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से मेले में पहुंचने वाले पशुओं को उपचार उपलब्ध कराने के साथ उनकी सेहत की निगरानी और रोगों की रोकथाम पर जोर रहेगा.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

October 28, 2026, 12:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj