अन्नू कपूर के ‘दूधिया बदन’ वाले बयान पर तमन्ना भाटिया की दो टूक जवाब, बोलीं- मैं इन बातों में उलझी रही तो…’

Last Updated:October 28, 2026, 23:56 IST
साउथ और बॉलीवुड में एक्टिंग का डंका बजा चुकीं जानी मानी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया एक बार फिर अपने पुराने बयान को लेकर चर्चा में हैं. साल 2025 में एक पॉडकास्ट के दौरान अन्नू कपूर ने उनकी तारीफ करते हुए ‘दूधिया बदन’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. इसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था. अब तमन्ना ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा है कि अगर इन छोटी-बड़ी बातों में उलझे रहेंगे तो तो जिंदगी में आगे बढ़ना मुश्किल हो जाएगा.
ख़बरें फटाफट
अन्नू कपूर का बयान फिर चर्चा में
नई दिल्ली. कई हिट दे चुकीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अब अन्नू कपूर के पुराने बयान पर अपनी राया जाहिर की है. बीते साल अन्नू कपूर ने एक्ट्रेस की तारीफ में ‘दूधिया बदन’ जैसे शब्दों का यूज किया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया था. लेकिन अब तमन्ना ने इस पर अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह की बातों पर ध्यान देने के बजाय आगे बढ़ने के बारे में सोचना चाहिए.
अन्नू कपूर इंडस्ट्री में अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. अपने एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने तमन्ना की तारीफ करते हुए उनके लिए ‘दूधिया बदन’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर दिया था.उस दौरान वह सुर्खियों में छा गए थे. लेकिन उस वक्त इस पर तमन्ना ने कुछ नहीं कहा था. लेकिन अब उन्होंने इस बयान पर अपनी बात रखी है.
तमन्ना ने दिया हैरान करने वाला जवाब
तमन्ना भाटिया ने हाल ही में एनडीटीवी को इंटरव्यू दिया था. इस दौरान उनसे उनके रंग-रूप को लेकर की गई टिप्पणियों के बारे में सवाल किया गया. उनसे पूछा कि लोग आपको इस पड़ाव पर आकर कैसे देखें आप क्या चाहती हैं. इसके जवाब में तमन्ना ने कहा कि वह चाहती हैं कि लोग उन्हें उनकी खूबसूरती से नहीं बल्कि उनके काम से पहचाने. फिर एक एक्टर के लिए सबसे जरूरी चीज है लोगों की बात सुनना. लेकिन उससे भी जरूरी ये है कि उन्हें किस बात को अपने दिल में रखना है और किस बात इग्नोर करना है. दुधिया बदन वाले बयान पर उन्होंने कहा कि अगर हम इन बातों को लेकर बैठेंगे तो या इन पर ध्यान देगे तो हमारे लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो जाएगा.
अन्नू कपूर ने जब दिया था बयान
साल 2025 में अन्नू कपूर एक पॉडकास्ट में नजर आए थे. इस दौरान उनसे सवाल किया गया था कि क्या उन्हें तमन्ना भाटिया पसंद हैं. इसके जवाब में उन्होंने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए कहा था, ‘आहा, माशाल्लाह क्या दूधिया बदन है.’ फिर क्या था, उनका ये बयान आग की तरह फैल गया. उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी. कई लोगों को उनका यह कमेंट पसंद नहीं आया था और उन्हें ट्रोल किया गया था. फिर अन्नू कपूर ने बाद में इस पर सफाई दी थी. उन्होंने कहा कि हिंदी में कहा इसलिए लोगों को बुरा लगा. यही बात इंग्लिश में कही होती लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता. फिर भी अगर तमन्ना को बुरा लगे तो मैं माफी मांग लूंगा.
बता दें कि तमन्ना भाटिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में आई फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ से की थी. फिल्म में उनके साथ समीर अफताब नजर आए थे.इसके बाद वह साउथ इंडस्ट्री में काम ने लगी और वहां उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर अपनी बड़ी पहचान बनाई.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 28, 2026, 23:56 IST



