National

Maharashtra Karwa Chauth 2026 Chand Time: पुणे, नासिक से मुंबई तक जानें आज रात कब टूटेगा करवा चौथ का व्रत

Last Updated:October 29, 2026, 19:09 IST

Maharashtra Karwa Chauth 2026 Chand Time: नागपुर में जहां सबसे पहले रात 8:29 बजे चांद दस्तक देगा, वहीं मुंबई और ठाणे की व्रती महिलाओं को रात 9:00 बजे तक इंतजार करना पड़ेगा. चांद को अर्घ्य देने और पति के हाथों जल ग्रहण करने के साथ ही यह पावन व्रत संपन्न होगा.करवा चौथ पर सजीं सुहागिनें, जानें पुणे-नासिक-मुंबई-ठाणे में कब दिखेगा चांद?ZoomKarwa Chauth 2026 Moonrise Time: राजस्थान के प्रमुख शहरों में करवा चौथ का चांद निकलने का समय

Maharashtra Karwa Chauth 2026 Chand Time: करवा चौथ के मौके पर 29 अक्टूबर को महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, नासिक, ठाणे और नागपुर समेत अलग-अलग शहरों में महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करेंगी. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं.

कई महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद के दर्शन करने, अर्घ्य देने तथा पति के हाथों से जल ग्रहण करने के बाद व्रत खोलती हैं. इस साल करवा चौथ गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जा रहा है. महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में चांद निकलने का अनुमानित समय इस प्रकार है…

करवा चौथ 2026: मुंबई से नागपुर तक, जानें महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में कब निकलेगा चांद

मुंबई: रात 9:00 बजेपुणे: रात 8:58 बजेनासिक: रात 8:54 बजेठाणे: रात 9:00 बजेनागपुर: रात 8:29 बजे

करवा चौथ पर महिलाएं चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद अपना व्रत खोलती हैं. हालांकि, ये समय अनुमानित चंद्रोदय के हैं. स्थानीय पंचांग, मौसम, बादलों और चंद्रमा के वास्तविक दर्शन के आधार पर अनुभव में अंतर हो सकता है.

Location :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

October 29, 2026, 12:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj