Rajasthan

सोना-चांदी खरीदने वालों के अब मिलेगी सही तौल, दिवाली से पहले नए सख्त नियम लागू

Last Updated:October 31, 2026, 10:12 IST

29 अक्टूबर से राजस्थान में सोना-चांदी की खरीद-बिक्री में सटीक कांटों का इस्तेमाल जरूरी हो गया है. उपभोक्ताओं को अब सही वजन मिलने की गारंटी मिलेगी. राज्य सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं. इन कांटों का वैरिफिकेशन अंतराल 1 मिलीग्राम या उससे कम होना चाहिए. उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि दिवाली सहित पूरे साल सोना-चांदी की खरीद में पारदर्शिता बढ़ाने और ग्राहकों के हित सुरक्षित रखने के लिए ये नियम लाए गए हैं.सोना-चांदी खरीदने वालों के अब मिलेगी सही तौल, दिवाली से पहले नए सख्त नियम लागूZoomसोने के गहने.

जयपुर. दिवाली पर सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए राहत की खबर है. अब सर्राफा दुकानों पर बहुमूल्य धातुओं की तौल के लिए तय मानकों वाले सटीक कांटों का इस्तेमाल करना जरूरी होगा. राजस्थान में नए नियम 29 अक्टूबर से लागू हो गए हैं. इनके तहत ज्वेलर्स को Class I या Class II श्रेणी के कांटों का ही इस्तेमाल करना होगा.

राज्य सरकार के नए नियमों के मुताबिक, सोना, चांदी और दूसरी बहुमूल्य धातुओं की तौल के लिए Class I यानी विशेष सटीकता या Class II यानी उच्च सटीकता वाले कांटे इस्तेमाल करने होंगे. इन कांटों का वेरिफीकेशन अंतराल 1 मिलीग्राम या उससे कम होना जरूरी है. इससे बेहद कम मात्रा में भी धातु की सही तौल हो सकेगी. ग्राहकों को उनके पैसे के हिसाब से सोना-चांदी मिल सकेगा.

ज्वेलर्स को रखने होंगे मानकों के अनुरूप कांटे

नए नियमों का पालन सभी स्वर्णकारों, सर्राफा व्यापारियों और बहुमूल्य धातुओं का कारोबार करने वाले दुकान या शोरूम को करना होगा. व्यापारियों को अपने कांटों का नियमानुसार वैरिफीकेशन करवाना होगा और साथ में इसका सर्टिफिकेट भी रखना होगा. जिन दुकानदारों के पास तय मानकों के अनुरूप कांटे नहीं हैं, उन्हें नए नियमों के अनुसार कांटों की व्यवस्था करनी होगी.

तौल में गड़बड़ी की आशंका होगी कम

उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य सोना-चांदी की खरीद-बिक्री में पारदर्शिता बढ़ाना और ग्राहकों के हितों की रक्षा करना है. नए नियमों से तौल में गड़बड़ी की आशंका कम होगी और ग्राहकों को भुगतान के मुताबिक धातु की सही मात्रा मिल सकेगी.

गड़बड़ी मिले तो 14435 पर करें शिकायत

विभाग ने ग्राहकों से भी अपील की है कि सोना-चांदी खरीदते समय तौल पर ध्यान दें. अगर किसी दुकान पर तौल में अनियमितता नजर आती है तो राजस्थान उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 14435 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.

About the AuthorLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 31, 2026, 10:12 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj