Rajasthan

रणथंभौर में फिर गूंजी बाघों की दहाड़, बाघिन T-93 ने दिया नन्हे शावक को जन्म, बाघों की संख्या 63 पहुंची

Last Updated:November 01, 2026, 20:51 IST

New Tiger Cub in Ranthambore: सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी सामने आई है. यहां बाघिन T-93 लाहपुर वनक्षेत्र में अपने नन्हे शावक के साथ विचरण करती नजर आई. बाघिन के साथ शावक दिखाई देने से रणथंभौर प्रथम में बाघों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है. इस नई उपलब्धि से रणथंभौर में बाघों के संरक्षण और वन्यजीव प्रेमियों के बीच खुशी का माहौल है.

ख़बरें फटाफट

रणथंभौर में फिर गूंजी बाघों की दहाड़, बाघिन T-93 ने दिया नन्हे शावक को जन्मZoomबाघिन T-93 ने दिया नन्हे शावक को जन्म

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के सबसे बड़े और बाघों की नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध सवाई माधोपुर स्थित रणथम्भौर टाईगर रिजर्व से आज एक बार फिर वन्यजीव प्रमियों के लिये खुशखबरी सामने आई है. यहां बाघिन टी 93 ने शावकों को जन्म दिया है , बाघिन टी 93 आज रणथंभौर के लाहपुर वनक्षेत्र एक नन्हे शावक के साथ नजर विचरण करती नजर आई है, बाघिन के शावक के साथ नजर आने से अब रणथंभौर प्रथम में बाघों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है.

रणथंभौर के डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के रणथम्भौर प्रथम के वनक्षेत्र के लाहपुर में बाघिन टी 93 अपने एक नन्हें शावक के साथ विचरण करती हुई नजर आई. बाघिन टी-93 का यह तीसरा प्रसव (लिटर ) है. बाघिन टी 93 के नये शावकों को जन्म देने से रणथम्भौर में बाघों के कुनबे में एक और नई पीढ़ी के जुड़ने के संकेत मिले हैं. डीएफओ ने बताया कि प्रारंभिक रूप से बाघिन टी 93 के साथ फिलहाल एक शावक दिखाई दिया है, हालांकि शावकों की वास्तविक संख्या इससे अधिक भी हो सकती है. शावकों की सही संख्या की पुष्टि के लिए वन विभाग द्वारा वनक्षेत्र में फोटो ट्रैप कैमरा लगाए जा रहे हैं. कैमरा ट्रैप में प्राप्त तस्वीरों के विश्लेषण के बाद ही शावकों की वास्तविक संख्या का पता चल सकेगा.

रणथंभौर वन प्रशासन एंव वन्यजीप्रेमियो में खुशी की लहरडीएफओ का कहना है कि बाघिन एवं उसके शावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है. फील्ड स्टाफ को विशेष सतर्कता बरतने तथा बाघिन एवं शावकों के प्राकृतिक विचरण में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होने देने के निर्देश दिए गए हैं. बाघिन टी 93 के साथ शावक की मौजूदगी रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघों के प्रजनन एवं संरक्षण के लिहाज से एक सकारात्मक संकेत है. इससे रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रथम में बाघों की कुल संख्या बढ़कर 63 हो गई है. डीएफओ ने कहा कि रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघ संरक्षण, सतत निगरानी एवं सुरक्षित वन्यजीव प्रबंधन के प्रयास निरंतर जारी हैं. बाघिन के शावकों को जन्म देने की खुश खबरी मिलने पर रणथंभौर वन प्रशासन एंव वन्यजीप्रेमियो में खुशी की लहर है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Sawai Madhopur,Rajasthan

First Published :

November 01, 2026, 20:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj