Health

ऑयली स्किन वाले भी न करें ये गलती, जानिए सर्दियों में गर्म पानी से चेहरा धोना क्यों है नुकसानदायक?

Hot water use during Winter: सर्दियों में नहाने से लेकर चेहरा धोने तक, गर्म पानी का इस्तेमाल बढ़ जाता है. ठंडे पानी से बचने के लिए कई लोग सुबह और रात गर्म पानी से फेस वॉश करते हैं. इससे कुछ देर के लिए आराम तो मिलता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि ज्यादा गर्म पानी से चेहरा धोना स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है?

खासकर अगर आपकी त्वचा पहले से ऑयली, ड्राई या सेंसिटिव है, तो यह आदत स्किन की परेशानी बढ़ा सकती है. गर्म पानी त्वचा की नेचुरल नमी को कम कर सकता है. इसलिए सर्दियों में फेस वॉश करते समय पानी का सही तापमान चुनना जरूरी है.

गर्म पानी से चेहरा धोने से क्या नुकसान हो सकते हैं?

चेहरे की त्वचा शरीर के दूसरे हिस्सों के मुकाबले ज्यादा नाजुक होती है. इसलिए बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल करने से स्किन पर असर पड़ सकता है.

1. स्किन की नेचुरल नमी कम हो सकती है

त्वचा में नेचुरल ऑयल मौजूद होते हैं, जो उसे मुलायम रखने और नमी बनाए रखने में मदद करते हैं. बहुत गर्म पानी इन ऑयल को कम कर सकता है. इससे चेहरा धोने के बाद त्वचा खिंची हुई और रूखी महसूस हो सकती है.

2. रेडनेस और जलन की परेशानी

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो गर्म पानी से चेहरा धोने पर लालपन, खुजली और जलन हो सकती है. जिन लोगों को पहले से ड्राई स्किन या एक्जिमा की परेशानी है, उन्हें ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए.

3. स्किन बैरियर कमजोर हो सकता है

स्किन बैरियर त्वचा की बाहरी सुरक्षा परत होती है. यह त्वचा की नमी बनाए रखने और बाहरी चीजों से बचाने में मदद करती है. बहुत गर्म पानी और हार्श फेस वॉश का बार-बार इस्तेमाल इस परत को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे त्वचा ज्यादा रूखी और सेंसिटिव हो सकती है.

4. ड्राई पैच और पपड़ी की समस्या

सर्दियों में हवा पहले से ही रूखी होती है. ऐसे में गर्म पानी से बार-बार चेहरा धोने पर त्वचा की ड्राईनेस बढ़ सकती है. कुछ लोगों के चेहरे पर सफेद पपड़ी, खुरदरापन और रूखे पैच भी दिखाई दे सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

सर्दियों में किस पानी से धोना चाहिए चेहरा?

चेहरा धोने के लिए बहुत गर्म या बहुत ठंडे पानी की जरूरत नहीं है. हल्का गुनगुना पानी सबसे अच्छा विकल्प है. इससे चेहरा आराम से साफ हो जाता है और गर्म पानी की वजह से होने वाली ड्राईनेस का खतरा भी कम रहता है. अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी भी चेहरा धोने के लिए गुनगुने पानी की सलाह देती है.

सर्दियों में फेस वॉश करते समय इन बातों का रखें ध्यान

माइल्ड फेस वॉश चुनें: ऐसा क्लींजर इस्तेमाल करें जो त्वचा को ज्यादा रूखा न बनाए. बहुत हार्श साबुन से बचें.
चेहरे को रगड़ें नहीं: फेस वॉश लगाते समय उंगलियों से हल्के हाथों से मसाज करें. स्क्रब या रफ कपड़े का इस्तेमाल न करें.
तुरंत मॉइस्चराइजर लगाएं: चेहरा धोने के बाद साफ तौलिए से हल्के हाथों से थपथपाकर पानी सुखाएं. इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाएं.
बार-बार फेस वॉश न करें: आमतौर पर सुबह और रात चेहरा धोना काफी होता है. जरूरत से ज्यादा फेस वॉश करने से भी त्वचा रूखी हो सकती है.

क्या ऑयली स्किन वाले भी गर्म पानी से बचें?

हां, ऑयली स्किन होने का मतलब यह नहीं है कि आप गर्म पानी से चेहरा धो सकते हैं. गर्म पानी त्वचा के नेचुरल ऑयल को कम कर सकता है और इससे ड्राईनेस या जलन की परेशानी हो सकती है. ऑयली स्किन वाले भी हल्के गुनगुने पानी और ऑयल-फ्री, नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं, अगर चेहरा धोने के बाद लगातार जलन, लालपन या खुजली बनी रहती है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj