अनुराग कश्यप के खिलाफ सूरत कोर्ट ने जारी किया वारंट, ब्राह्मण समाज टिप्पणी विवाद में बड़ा मोड़

Last Updated:November 02, 2026, 18:10 IST
सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बॉलीवुड फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ गई हैं. समन और सार्वजनिक नोटिस के बावजूद अदालत में हाजिर न होने पर गुजरात के सूरत स्थित ट्रायल कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी करने का आदेश दिया है.ब्राह्मण समाज टिप्पणी विवाद: बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ सूरत कोर्ट का वारंट. (File Photo : PTI)
सूरत: ब्राह्मण समाज को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं. गुजरात के सूरत स्थित ट्रायल कोर्ट ने लगातार गैर-हाजिर रहने पर कश्यप के खिलाफ वारंट जारी करने का कड़ा आदेश दिया है. अदालत द्वारा पहले समन और फिर सार्वजनिक नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद वह अदालत में पेश नहीं हुए.
मामले के अनुसार, अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज पर एक विवादास्पद बयान दिया था, जिसके बाद समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. उनसे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा गया था, लेकिन माफी न मांगने पर सूरत की अदालत में उनके खिलाफ कानूनी शिकायत दर्ज कराई गई थी. अदालत के आदेशों की अनदेखी करने पर अब उनके खिलाफ वारंट जारी हुआ है. इस चर्चित मामले की अगली सुनवाई 24 दिसंबर को होगी.
क्या है अनुराग कश्यप से जुड़ा यह विवाद?
यह पूरा विवाद फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की एक सोशल मीडिया टिप्पणी से जुड़ा है. फिल्म ‘फुले’ से जुड़े जातिगत विवाद पर बहस के दौरान कश्यप ने एक यूजर को जवाब दिया था. इस दौरान गुस्से में उन्होंने ब्राह्मण समाज को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी कर दी. इस बयान के सामने आते ही देश भर में ब्राह्मण समाज ने भारी नाराजगी जताई. कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए और कश्यप के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठी. विवाद बढ़ता देख कश्यप ने सफाई दी कि उनकी बात को गलत संदर्भ में लिया गया है.
चौतरफा घिरने के बाद उन्होंने अपनी अभद्र भाषा के लिए सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी. माफी के बावजूद गुजरात के सूरत में उनके खिलाफ धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत करने की आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई. सूरत की ट्रायल कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए अनुराग कश्यप को समन भेजा. अदालत ने इसके बाद सार्वजनिक नोटिस भी जारी किया. इसके बावजूद कश्यप कोर्ट में पेश नहीं हुए. अदालत के आदेशों की लगातार अनदेखी करने पर कोर्ट ने अब उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया है. मामले की अगली सुनवाई 24 दिसंबर को होगी.
About the Authorदीपक वर्माDeputy News Editor
दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…
Surat,Surat,Gujarat
First Published :
November 02, 2026, 18:03 IST



