Entertainment

Koffee With Karan 9 Teaser: करीना कपूर ने बताया खुद को नंबर 1 एक्ट्रेस, सैफ बोले- शो में मेरी कास्टिंग ही गलत

Last Updated:November 02, 2026, 19:10 IST

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 9 में करीना कपूर खान और सैफ अली खान नजर आएंगे. प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें करीना ने खुद को नंबर 1 स्टार बताया और शो के आखिरी सीजन पर चुटकी ली.Amazon Prime DayTop Deals InsideKoffee With Karan 9 Teaser: करीना कपूर ने बताया खुद को नंबर 1 एक्ट्रेसZoomImage: Koffee With Karan 9 Teaser

करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ में जल्द ही करीना कपूर खान और सैफ अली खान नजर आने वाले हैं. मेकर्स ने इस एपिसोड का प्रोमो भी लॉन्च कर दिया है. जिसमें बेबो पति सैफ संग काउच पर नजर आ रही हैं. दोनों ने ही इंडस्ट्री, कामकाज और खुद से जुड़ी ढेर सारी बातें इस एपिसोड में की.

वैसे तो सैफ अली खान और करीना कपूर खान हाल में ही साथ में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5’ में नजर आए थे. दोनों करण जौहर के शो में भी पहले साथ में आ चुके हैं. साल 2010 में सैफ और करीना एक साथ करण के शो में दिखाई दिए थे और अब 16 साल बाद फिर से साथ आए हैं.

‘कॉफी विद करण 9’ का प्रोमो‘कॉफी विद करण 9’ के लेटेस्ट प्रोमो में सबसे दिलचस्प दो बातें थीं. एक करीना कपूर खान ने खुद को नंबर 1 स्टार बताया तो सैफ अली खान ने खुद को इस शो लायक नहीं बताया. वहीं करीना कपूर ने तो करण जौहर की टांग भी खींची और कहा कि वह खुश हैं करण जौहर के इस शो का आखिरी सीजन है. तब डायरेक्टर बेबो से कहते हैं, ‘शुक्रिया, इतनी संवेदनाएं जताने के लिए.’

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj