Rajasthan | Diwali Ki Mithai | Nakali Mithai Kaise Pahchane

Last Updated:November 02, 2026, 22:47 IST
Diwali Me Dhaulpur Me Nakali Milawati Mithai : त्योहार से पहले आपकी थाली तक पहुंचने वाली मिठाई और खाने के सामान की शुद्धता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. टोंक में अजमेर से आया 200 किलो नकली मावा पकड़ा गया, वहीं धौलपुर में 750 किलो संदिग्ध घी, 350 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर और 105 किलो रिफाइंड ऑयल जब्त किया गया. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें बाजारों और डेयरियों में लगातार जांच कर रही हैं.दिवाली से पहले मिलावट का खेल, टोंक में मावा और धौलपुर में घी सीज.
टोंक. दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाई न आए, ऐसा कम ही होता है. कोई रिश्तेदारों के लिए मिठाई खरीदता है तो कोई बच्चों के लिए. कई लोग घर में पूजा के लिए मावा, पनीर और दूसरी चीजें भी लेकर आते हैं. दुकानदार पर भरोसा करके लोग पैसे देते हैं और उम्मीद करते हैं कि उन्हें अच्छी और शुद्ध मिठाई मिलेगी. लेकिन त्योहार से ठीक पहले राजस्थान के टोंक और धौलपुर से जो खबरें सामने आई हैं, वे इस भरोसे को लेकर चिंता बढ़ाने वाली हैं.
टोंक में अजमेर से लाई गई 200 किलो नकली मावे की खेप पकड़ी गई है. वहीं धौलपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 750 किलो संदिग्ध घी के साथ बड़ी मात्रा में स्किम्ड मिल्क पाउडर और रिफाइंड ऑयल जब्त किया है. सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि कितने किलो सामान पकड़ा गया. सवाल यह भी है कि अगर खाद्य सुरक्षा विभाग समय पर कार्रवाई नहीं करता तो यही सामान कितने लोगों की थाली तक पहुंच सकता था. त्योहार पर मिठाई खरीदते समय ग्राहक हर डिब्बे की जांच नहीं कर सकता. वह दुकानदार के भरोसे ही सामान खरीदता है. ऐसे में मिलावट करने वाले लोग सिर्फ पैसे कमाने के लिए लोगों की सेहत को जोखिम में डालते हैं.
टोंक में दो दुकानों पर सप्लाई होते ही पहुंची टीम, 200 किलो मावा पकड़ाटोंक में दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ कार्रवाई की. शहर के घंटाघर के पास मुख्य बाजार में यह कार्रवाई की गई. यहां अजमेर से करीब 200 किलो नकली मावा लाया गया था. इसे दो दुकानों पर सप्लाई किया जा रहा था. इसी दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मार दिया. यह कार्रवाई ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की गई. खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने टीम के साथ मौके पर कार्रवाई की. विभाग ने मावे का सैंपल लिया है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है. मौके पर खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई जारी रही.
धौलपुर में 750 किलो संदिग्ध घी के 50 पीपे सीजधौलपुर में भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. यहां रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसएस फूड प्रोडक्ट्स से 750 किलो संदिग्ध घी जब्त किया गया. विभाग ने घी के 50 पीपे सीज किए हैं. यह कार्रवाई दिवाली से पहले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है. विभाग की टीम ने घी को संदिग्ध मानते हुए उसे अपने कब्जे में लिया. इसके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी गुणवत्ता को लेकर स्थिति साफ होगी.
वाहन जांच में मिला 350 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर और 105 किलो तेलधौलपुर में दूसरी कार्रवाई राजाखेड़ा क्षेत्र में देवखेड़ा गांव के पास की गई. यहां खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान एक वाहन से 350 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद किया गया. इसके अलावा वाहन में रखा 105 किलो रिफाइंड ऑयल भी जब्त किया गया. रिफाइंड ऑयल के 7 पीपे सीज किए गए हैं. विभाग ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. जब्त किए गए खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे.
दिवाली पर मिठाई खरीदते समय भरोसे के साथ सावधानी भी जरूरीदिवाली ऐसा त्योहार है, जब मिठाई की मांग अचानक बढ़ जाती है. घर में पूजा हो, मेहमानों का आना हो या किसी के यहां उपहार लेकर जाना हो, हर जगह मिठाई की जरूरत पड़ती है. लोग दुकानों पर जाकर अपनी पसंद की मिठाई खरीदते हैं. ज्यादातर ग्राहक यह मानकर चलते हैं कि दुकान पर जो मिल रहा है, वह खाने लायक और अच्छी गुणवत्ता का होगा.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
November 02, 2026, 22:47 IST



