National

Successful Business : 21 साल की लड़की ने गुरुग्राम में खोला कैफे, 50 दिन में कमाए 15 लाख रुपये

Last Updated:November 04, 2026, 07:07 IST

Successful Business : बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाली गुरुग्राम की एक लड़की ने कैफे खोला तो ग्राहकों का तांता लग गया. 21 साल की इस लड़की ने कैफे के जरिये महज 50 दिनों के भीतर 15 लाख रुपये कमा डाले. कैफे चलाने वाली अनन्या का कहना है कि वे अपने ग्राहकों को नया स्वाद परोसने पर फोकस करती हैं.21 साल की लड़की ने गुरुग्राम में खोला कैफे, 50 दिन में कमाए 15 लाख रुपयेZoomअनन्या ने पढ़ाई के साथ रेस्तरां खोलकर हर महीने 10 लाख रुपये कमाए हैं.

नई दिल्ली. अगर बिजनेस का आइडिया अच्छा हो और उसमें गुणवत्ता का ख्याल रखा जाए तो पैसे कमाना अब बच्चों का खेल बन चुका है. गुरुग्राम में रहने वाली 21 साल की अनन्या ने तो यही साबित कर दिखाया. उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई के साथ गुरुग्राम में एक कैफे शुरू किया और महज 50 दिनों के भीतर उनकी कमाई 15 लाख रुपये को भी पार कर गई. अनन्या ने अपने इस कैफे में ऐसा क्या नया किया, जिसने ग्राहकों को इस कदर आकर्षित करने का काम किया है.

अनन्या अग्रवाल अभी ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में हैं. उन्होंने पढ़ाई के साथ ही ल्यूम एंड लाइम (Lume & Lime) नाम से कैफे शुरू किया. अनन्या का कहना था कि उनके मन में रेस्तरां को लेकर सीधा कॉन्सेप्ट था कि यह एक सुंदर और शांत जगह होनी चाहिए, जहां अच्छा खाना मिलता हो. मैनेजमेंट स्टडीज की पढ़ाई करने वाली अनन्या ने बिजनेस के गुर को अपने कैफे में भी लागू किया और नतीजा सबके सामने है. उन्होंने महज 50 दिन के भीतर 15 लाख रुपये की कमाई कर डाली.https://www.instagram.com/explore/locations/1754540318139359/gurugram/

पढ़ाई और काम में बैलेंस अनन्या का कहना कि उनके लिए पढ़ाई के साथ कैफे का बिजनेस शुरू करना आसान नहीं था, लेकिन अपने ग्रेड, प्रोजेक्ट और कॉलेज की अन्य गतिविधियों को जारी रखते हुए कैफे शुरू करने पर फोकस किया. उन्होंने बताया कि कैफे को चलाने के लएि उन्होंने इटैलियन और मैक्सिकन व्यंजनों को भी शामिल किया. इस तरह के व्यंजनों के लिए भी भारतीय मसालों का चुनाव किया गया, ताकि उसमें नयापन आ सके और यही बात ग्राहकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है. उनका कहना है कि वे अपने ग्राहकों को पारंपरिक स्वाद से हटकर अनुभव कराना चाहती हैं.

क्या मिलता है रेस्तरा मेंगुरुग्राम का यह ल्यूम एंड लाइम रेस्तरां पूरी तरह वेजिटेरियन है. यहां आपको मैक्सिकन, इटैलियन फूड के साथ कॉफी, बेवरेज और केक-पेस्ट्री भी मिल जाएगी. अनन्या ने वेगन का भी आप्शन दिया है. इसके अलावा पिज्जा टाकोज, पास्ता आदि भी मिलता है. सबसे खास बात ये है कि रेस्तरां सुबह 9 बजे खुल जाता है और रात में 11 बजे तक बंद होता है. उनकी हर महीने की कमाई 10 लाख रुपये के आसपास है.

About the AuthorPramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 04, 2026, 07:04 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj