Rajasthan

भीलवाड़ा में जाम से मिलेगी राहत, शहर से बाहर शिफ्ट होगा प्राइवेट बस स्टैंड, ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

Last Updated:November 04, 2026, 19:49 IST

Bhilwara Private Bus Stand: भीलवाड़ा शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है. शहर के बीच स्थित प्राइवेट बस स्टैंड को बाहर शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है. इसके शहर से बाहर जाने पर मुख्य सड़कों पर बसों और अन्य वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है. इस बदलाव से ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और स्थानीय लोगों के साथ यात्रियों को भी जाम की समस्या से राहत मिल सकती है.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा – भीलवाड़ा शहर के लोगों को जल्द ही ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिल सकती है. शहर के मुख्य मार्गों पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए नगर विकास न्यास ने प्राइवेट बस स्टैंड को नेहरू गार्डन के सामने से सुखाड़िया नगर में रिंग रोड पर टंकी के बालाजी के पास शिफ्ट करने की योजना बनाई है. इससे शहर के बीचोंबीच बसों की आवाजाही कम होगी और आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी. खास बात यह है कि यहां न्यास अपने खर्चे से आधुनिक बस स्टैंड बनाएगा. इसमें बसों की पार्किंग और संचालन के साथ होटल, शॉपिंग मॉल और व्यावसायिक गतिविधियों की सुविधा भी होगी. इससे शहर को बेहतर यातायात व्यवस्था के साथ आर्थिक विकास की नई सौगात मिल सकती है.

नगर विकास न्यास सचिव गौरव रविन्द्र सालुख ने बताया कि शहर में बढ़ते यातायात के दबाव और आए दिन लगने वाले जाम से परेशान लोगों के लिए राहत मिलने वाली है. नगर विकास न्यास ने शहर के बीचों-बीच नेहरू गार्डन के सामने संचालित प्राइवेट बस स्टैंड को दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी की है. नया बस स्टैंड सुखाड़िया नगर में रिंग रोड पर टंकी के बालाजी के पास ई-बस डिपो के समीप बनाया जाएगा. इससे शहर के मुख्य मार्गों पर बसों की आवाजाही कम होगी और आमजन को जाम से काफी हद तक राहत मिलेंगी. दरअसल वर्तमान में प्राइवेट बस स्टैंड शहर के व्यस्त इलाके में होने से बसों के आने-जाने और सड़क किनारे खड़े रहने के कारण यातायात प्रभावित होता है.

नए बस स्टैंड के निर्माण को लेकर सहमति खासकर पीक आवर्स में वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है. बस स्टैंड दूसरी जगह जाने से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा. साथ ही लोगों का समय और ईंधन भी बचेगा. इस योजना को लेकर सोमवार को नगर विकास न्यास , जिला परिवहन विभाग, प्राइवेट बस एसोसिएशन सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में नए बस स्टैंड के निर्माण को लेकर सहमति बनी.

एक ही जगह मिलेंगी कई सुविधाएंइस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि नगर विकास न्यास अपने खर्चे से आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण करवाएगा. इसके निचले हिस्से में बसों के संचालन और पार्किंग की व्यवस्था होगी, जबकि ऊपरी मंजिलों पर होटल, शॉपिंग मॉल और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी. इससे यात्रियों को बस पकड़ने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. वहीं शहरवासियों को खरीदारी, खानपान और अन्य जरूरतों के लिए एक ही परिसर में कई सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Bhilwara,Rajasthan

First Published :

November 04, 2026, 19:49 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj