जिसे किया था रिलीज अब उसपर होगी CSK की नजर, 22 साल के स्टार ने ठोका शतक

होमखेलक्रिकेट
जिसे किया था रिलीज अब उसपर होगी CSK की नजर, 22 साल के स्टार ने ठोका शतक
Last Updated:November 04, 2026, 20:06 IST
shaik rasheed century: युवा बल्लेबाज शेख रशीद ने चल रहे रणजी ट्रॉफी के चौथे दौर के मुकाबले में शानदार शतक ठोका. आंध्र के लिए खेलते हुए रशीद ने पंजाब के खिलाफ तीसरे दिन नाबाद शतकीय पारी खेली. शेख रशीद आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन आईपीएल 2026 से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया था.शेख रशीद ने ठोका शतक.
नई दिल्ली. आईपीएल 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन में कई फ्रेंचाइजियों की युवा खिलाड़ियों पर नजर रहने वाली हैं, जिसमें से एक शेख रशीद भी हो सकते हैं. आंध्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 22 वर्षीय शेख रशीद ने रणजी ट्रॉफी के चौथे दौर के मुकाबले में शतक जड़कर अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दिया. पंजाब के खिलाफ तीसरे दिन के खेल में उन्होंने शतक बनाया और स्टंप्स तक नाबाद रहे. रशीद आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन आईपीएल 2026 से पहले उन्होंने रिलीज कर दिया गया था. ऐसे में अब चेन्नई की नजरें आगामी ऑक्शन में एक बार फिर उन्हें खरीदने पर हो सकती हैं.
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
November 04, 2026, 20:06 IST



