Entertainment

बॉलीवुड के ‘जीनियस’ की कहानी, सिर्फ 1 फिल्म से जीत लिए थे 2 नेशनल अवॉर्ड्स, अब किताब से खुलेंगे अनकहे राज

Last Updated:November 04, 2026, 20:18 IST

अवतार कौल की जिंदगी ने कई कलाकारों पर असर डाला है. अब किताब ‘अवतार कौल – द (इन)कम्पलीट स्टोरी’ के जरिये सिनेमा के छात्र उनकी जिंदगी और सिनेमा से रूबरू होंगे. किताब का विमोचन 5 नवंबर 2026 को एफटीआईआई में होगा. इसे उनके भतीजे विनोद कौल ने लिखा है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideबॉलीवुड के 'जीनियस' की कहानी, सिर्फ 1 फिल्म से जीत लिए थे 2 नेशनल अवॉर्ड्सZoomइवेंट में अवतार कौल की फिल्म ’27 डाउन’ की स्क्रीनिंग भी होगी.

नई दिल्ली: सिनेमा को गहराई से जानने-समझने वाले लोग फिल्ममेकर अवतार कौल से परिचित हैं. उन्होंने अपने करियर में इकलौती फिल्म ’27 डाउन’ बनाई थी, जो ‘न्यू वेव’ सिनेमा की अहम रचना मानी जाती है. अब फिल्ममेकर की जिंदगी को बयां करती किताब ‘अवतार कौल – द (इन)कम्पलीट स्टोरी’ सामने आई है, जिसका विमोचन 5 नवंबर 2026 को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में होगा. इसे भारत सरकार के पब्लिकेशन डिवीजन ने प्रकाशित किया है. इवेंट फिल्ममेकर अवतार कृष्ण कौल के जीवन, उनके काम और उनकी विरासत को समर्पित होगा.

किताब का विमोचन एफटीआईआई के वाइस-चांसलर धीरज सिंह की मौजूदगी में होगा, जो गेस्ट के रूप में इवेंट की शोभा बढ़ाएंगे. इवेंट में फिल्म जगत की हस्तियां, एफटीआईआई के पूर्व छात्र, फैकल्टी, मौजूदा छात्र और सिनेमा प्रेमी एक-साथ जुटेंगे, ताकि वे उस फिल्ममेकर को याद कर सकें, जिनकी क्रिएटिव जर्नी समय से पहले ही समाप्त हो गई थी. एफटीआईआई में इवेंट का आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि यह अवतार कौल के काम को फिल्ममेकर्स और सिनेमा के छात्रों की नई पीढ़ी के सामने लाता है. इस पहल का मकसद सिनेमा के इतिहास को और गहराई से समझने के लिए प्रेरित करना है, ताकि एक बेहतरीन फिल्ममेकर की विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहे.

फिल्ममेकर की शख्सियत को बयां करती किताबअवतार कौल के भतीजे विनोद कौल ने यह किताब लिखी है, जो उनके जीवन, उनकी क्रिएटिव जर्नी और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को विस्तार से बयां करती है. इसमें आर्काइव कॉन्टेंट, तस्वीरों, निजी यादों और अवतार कौल से जुड़े लोगों के अनुभवों को शामिल किया गया है. किताब का मकसद एक ऐसे फिल्म निर्माता को सामने लाना है, जिनके काम को आज फिर से पहचाने और सराहे जाने की जरूरत है.

फिल्म ’27 डाउन’ क्यों है खास?पुस्तक विमोचन के बाद ’27 डाउन’ की स्क्रीनिंग होगी, जिससे दर्शकों को एक बार फिर इस फिल्म को देखने और फिल्म निर्माता के क्रिएटिव नजरिये को समझने का मौका मिलेगा.अवतार कौल की फिल्म ’27 डाउन’ पैरलल सिनेमा के इतिहास में आज भी अहमियत रखती है. फिल्म रमेश बख्शी के उपन्यास ‘अठारह सूरज के पौधे’ पर बनी है, जो एक ऐसे व्यक्ति के द्वंद्व को दिखाती है जो अपनी निजी आकांक्षाओं, सामाज की हकीकत और अपनी पहचान की तलाश के बीच फंसा हुआ है. फिल्म को ‘बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म’ और ‘बेस्ट ब्लैक-एंड-व्हाइट सिनेमैटोग्राफी’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था, जिसे ग्लोबल लेवल पर भी पहचान मिली.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 04, 2026, 20:18 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj