Entertainment

Ramayana Review: ‘यश की एक्टिंग कमाल, पुरानी से बिल्कुल अलग…’, फिल्म रामायण देखकर लौटे दर्शकों ने सुनिए क्या कहा

Last Updated:November 05, 2026, 19:22 IST

Film Ramayana Part-1 Public Review: रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण के रिलीज होने के बाद दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला है. सिनेमाघरों में फिल्म देखने पहुंचे लोगों ने कलाकारों के अभिनय और विशेषकर यश की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रामायण फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. सिनेमाघरों में फिल्म देखने पहुंचे लोगों ने कलाकारों की अदाकारी की जमकर तारीफ की. दर्शकों का कहना था कि अभिनेता यश ने रावण के किरदार को शानदार तरीके से निभाया है. उनका अभिनय लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आया. वहीं युवाओं ने बताया कि फिल्म की कहानी और कलाकारों का प्रदर्शन काफी अच्छा है. यह ऐसी फिल्म है, जिसे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है.

कुछ दर्शकों ने कहा कि फिल्म में सभी कलाकारों ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया है, लेकिन रावण के रूप में यश की भूमिका खास आकर्षण बनी हुई है. लोगों ने फिल्म के अगले भाग को लेकर भी उत्सुकता जताई और कहा कि अब उन्हें दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार रहेगा.

फिल्म देख दर्शकों में उत्साहबता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आ रहे हैं. दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से फिल्म को लेकर उत्सुकता साफ दिखाई दी. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि अभी त्यौहार नजदीक है, ऐसे में कई लोग व्यस्त हैं, तो दीपावली के बाद और भीड़ आने की संभावना है.

आज के समय के हिसाब से बनाई गई है फिल्मआगरा के संजय टॉकीज में रामायण फिल्म देखने आये एक दर्शक अर्जुन किशोर ने कहा कि फ़िल्म में एक से बढ़कर एक बेहतरीन सीन है. उन्होंने कहा कि आज के समय के हिसाब से मूवी में काफी अच्छे एक्शन हैं. अर्जुन ने कहा कि पुरानी रामयण से यह काफी ज्यादा अच्छी है. दर्शक सुनील ठाकुर ने कहा कि अभिनेता यश ने रावण के किरदार में जानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म देखकर मजा आ गया. सुनील ने कहा कि वह रामायण के अगले पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार करेंगे. वहीं दर्शक अजित ने कहा कि यह फिल्म परिवार के साथ देखने योग्य है. उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा अच्छी फ़िल्म है.

त्योहार बाद मूवी देखने ज्यादा आएंगे लोगआगरा के संजय टॉकीज में रामायण मूवी देखने आये दर्शक कालू ने कहा कि पूरी फ़िल्म काफी अच्छी है. उन्होंने कहा कि यश ने रावण का अच्छा किरदार निभाया है. मूवी के एक्शन देखने लायक हैं. वह इस मूवी को 10 में से 10 नंबर देंगे. कालू ने कहा कि वही ही नहीं, बल्कि जो भी इस मूवी को देखेगा, वह दूसरे पार्ट का जरूर इंतजार करेगा.

उन्होंने यह भी कहा कि अभी दीपावली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में लोग त्योहार के बाद ज्यादा इस मूवी को देखने आ सकते है. वहीं दर्शक विनोद ने कहा कि उन्हें सबसे अच्छी एक्टिंग अभिनेता यश की लगी है. रणवीर कपूर की एक्टिंग भी अच्छी रही है. विनोद ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि फेमली मूवी है, जो आप परिवार के साथ फुल इंजॉय कर देख सकते हैं.

About the Authorआर्यन सेठ

आर्यन सेठ, Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ेंLocation :

Agra,Uttar Pradesh

First Published :

November 05, 2026, 19:22 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj