भारत-श्रीलंका पहला वनडे दिल्ली से विशाखापत्तनम हुआ शिफ्ट, डीडीसीए के अनुरोध पर बदला वेन्यू

होमखेलक्रिकेट
IND vs SL 1st ODI: भारत-श्रीलंका पहला वनडे दिल्ली से विशाखापत्तनम हुआ शिफ्ट
Last Updated:November 05, 2026, 19:25 IST
भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाला पहला वनडे मुकाबला अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के बजाय विशाखापत्तनम के एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. डीडीसीए के अनुरोध पर बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है.भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे वेन्यू बदला.
नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर 2026 को खेला जाने वाला पहला वनडे मुकाबला अब दिल्ली के बजाय विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अनुरोध को स्वीकार करते हुए यह फैसला लिया है.
दिसंबर के महीने में दिल्ली और आसपास के इलाकों में संभावित खराब मौसम और कोहरे की वजह से मैचों पर असर पड़ने की संभावना रहती है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में प्रस्तावित रेनेवेशन का काम शुरू होना है, जिसके चलते वहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच का आयोजन कराना संभव नहीं था. इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए डीडीसीए ने बोर्ड से मैच का वेन्यू बदलने की अपील की थी. अब यह पहला वनडे मुकाबला तय तिथि यानी 13 दिसंबर को ही विशाखापट्टनम के खूबसूरत एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. विशाखापत्तनम के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है, जहां दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है.
भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर 2026 को खेला जाने वाला पहला एकदिवसीय मुकाबला अब दिल्ली के बजाय विशाखापट्टनम के एसीए वीडीसी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अनुरोध को स्वीकार करते हुए यह आधिकारिक घोषणा की.
बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा, ‘ दिल्ली में संभावित खराब मौसम और स्टेडियम में प्रस्तावित नवीनीकरण (Renovation) कार्य को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया था.
गौरतलब है कि इससे पहले बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने उन अफवाहों को खारिज किया था जिनमें पहले वनडे को अहमदाबाद स्थानांतरित करने की बात कही जा रही थी. तब उन्होंने स्पष्ट किया था कि तय नीति के तहत मैच दिल्ली को ही दिया गया था.
श्रीलंका का यह भारत दौरा बेहद व्यस्त रहने वाला है, जिसमें तीन वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज शामिल है. फिलहाल भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में व्यस्त है, जहां टी-20 सीरीज के बाद 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाने हैं. न्यूजीलैंड सीरीज खत्म होने के तुरंत बाद श्रीलंका टीम भारत के दौरे पर आएगी.
About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर
कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
November 05, 2026, 19:06 IST



