Rajasthan

ज्वार के बीच बैठा था विशाल अजगर, पास पहुंचे किसान के उड़ गए होश

Last Updated:July 02, 2026, 20:57 IST

Bhilwara Saanp News : भीलवाड़ा के राजपुरा गांव में खेत में 5 फीट लंबा अजगर मिला. वन विभाग और नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा. यह भारतीय रॉक पाइथन प्रजाति का विषहीन अजगर है. इस सफल रेस्क्यू अभियान में नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवक नारायण लाल बैरवा, कैलाश कुमार रेगर, वन विभाग के दिनेश कुमार, वनरक्षक निधि शर्मा, वनरक्षक भागचंद बैरवा और उनकी पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

भीलवाड़ा. भीलवाड़ा जिले के राजपुरा गांव में गुरुवार सुबह खेत में करीब 5 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. खेत में काम कर रहे किसान गोपी लाल गुर्जर ने जैसे ही ज्वार की फसल के बीच अजगर को देखा, उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही वन विभाग और नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. टीम ने सावधानी और तकनीकी तरीके से रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद उसे वन विभाग की निगरानी में नजदीकी सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया. इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए. रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने लोगों को बताया कि यह भारतीय रॉक पाइथन प्रजाति का विषहीन अजगर है, जो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवक एवं वन्यजीव रक्षक नारायण लाल बैरवा ने बताया कि सूचना मिलते ही वनपाल चंद्रपाल के निर्देश पर वन रक्षक दिनेश कुमार रेगर, वनरक्षक निधि शर्मा, वनरक्षक भागचंद बैरवा तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवक नारायण लाल बैरवा और कैलाश कुमार रेगर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. टीम ने देखा कि अजगर ज्वार की फसल के बीच सुरक्षित स्थान पर बैठा हुआ था. इसके बाद बेहद सावधानी और तकनीकी कौशल के साथ उसे बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया. रेस्क्यू के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि अजगर को किसी तरह की चोट न पहुंचे. सफल रेस्क्यू के बाद नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रूप से अपने कब्जे में लिया और फिर वन विभाग के अधिकारियों की देखरेख में नजदीकी सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया.

वन्यजीव संरक्षण का दिया संदेश

इस सफल रेस्क्यू अभियान में नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवक नारायण लाल बैरवा, कैलाश कुमार रेगर, वन विभाग के दिनेश कुमार, वनरक्षक निधि शर्मा, वनरक्षक भागचंद बैरवा और उनकी पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों को वन विभाग की टीम ने वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया. अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कहीं भी अजगर या कोई अन्य जंगली जानवर दिखाई दे, तो उसे नुकसान पहुंचाने की बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें. उन्होंने कहा कि वन्यजीव पर्यावरण का अभिन्न हिस्सा हैं और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका होती है. इसलिए उनका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है.

भारतीय रॉक पाइथन की खासियत

नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवक नारायण लाल बैरवा ने बताया कि यह भारतीय रॉक पाइथन प्रजाति का अजगर है, जो एक विशाल लेकिन विषहीन सांप होता है. इस प्रजाति की लंबाई 20 फीट तक हो सकती है, इसलिए इसका आकार काफी बड़ा और शक्तिशाली होता है. हालांकि यह जहरीला नहीं होता. भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 के तहत इस प्रजाति को पूर्ण संरक्षण प्राप्त है. इसलिए इसे नुकसान पहुंचाना कानूनन अपराध माना जाता है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj