फैटी लिवर में क्या खाएं? जिगर पर जमी चर्बी की दुश्मन ये 5 फूड्स, फास्ट रिकवरी के लिए डाइट में करें शामिल

Last Updated:July 02, 2026, 18:41 IST
Foods To Eat In Fatty Liver: फैटी लिवर एक ऐसी कंडीशन है, जब आप ये अंग अपने काम को सही तरह से नहीं कर पाता है. वैसे तो इसके लक्षण शुरुआती स्टेज में ज्यादा नजर नहीं आते हैं, लेकिन अगर आपके हेल्थ रिपोर्ट में थोड़ी सा भी फैटी लिवर के संकेत मिले तो तुरंत यहां बताए गए फूड्स को अपने डाइट में शामिल कर लें.
लिवर शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो 24 घंटे लगातार काम करता है. यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने, भोजन को पचाने और फैट व शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है. लेकिन लंबे समय तक खराब खानपान, लंबे समय तक बैठे रहना, ज्यादा चीनी का सेवन और बढ़ता वजन फैटी लिवर की समस्या को बढ़ा सकता है. वैसे तो फैटी लिवर खुद कोई बहुत बड़ी बीमारी नहीं है लेकिन यदि इसके लिए तुरंत उपाय नहीं किए तो ये लिवर फेलियर में भी बदल सकती है.
ब्लैक कॉफी का सीमित मात्रा में सेवन लिवर के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद कैफीन लिवर में फैट जमा होने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद कर सकता है. कुछ शोधों के अनुसार, ब्लैक कॉफी लिवर की सूजन को कम करने में भी सहायक हो सकती है. हालांकि, इसमें एक्सट्रा चीनी या क्रीम मिलाने से बचना चाहिए.
ब्लूबेरी छोटे आकार का लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर फल है. इसमें एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं. नियमित रूप से ब्लूबेरी का सेवन लिवर कोशिकाओं को नुकसान से बचाने और उनके बेहतर कामकाज में सहायता कर सकता है.
Add as Preferred Source on Google
आंवला विटामिन C का बेहतरीन सोर्स माना जाता है. ये शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है, जिससे लिवर की कार्यक्षमता बेहतर हो सकती है. रोजाना 1-2 आंवले का सेवन या आंवले का जूस पीना लिवर हेल्थ के लिए लाभकारी माना जाता है.
एवाकाडो में ग्लूटाथियोन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. यह लिवर सेल्स की मरम्मत और रिन्यू करने में मदद कर सकता है. साथ ही, यह फैटी लिवर से होने वाले नुकसान को कम करने में भी सहायक माना जाता है. एवाकाडो को सलाद या हेल्दी स्नैक के रूप में डाइट में शामिल किया जा सकता है.
हल्दी अपने एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों के लिए जानी जाती है. जब इसे काली मिर्च के साथ लिया जाता है, तो हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित हो पाता है. यह कॉम्बिनेशन लिवर की सूजन को कम करने और उसकी सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है.
ध्यान रखें कि केवल इन खाद्य पदार्थों का सेवन ही पर्याप्त नहीं है. फैटी लिवर से बचाव के लिए नियमित व्यायाम, वेट कंट्रोल, पर्याप्त नींद और चीनी के सीमित सेवन पर भी ध्यान देना जरूरी है. हेल्दी लाइफस्टाइल और बैलेंस्ड डाइट अपनाकर लिवर को लंबे समय तक हेल्दी रखा जा सकता है और बीमारी से फास्ट रिकवरी की जा सकती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



